Kartik Aaryan की फिल्म Shehzada का ट्रेलर Burj Khalifa पर दिखाया गया

Kartik Aaryan Shehzada Burj Khalifa: बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म शहजादा का प्रमोशन कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म कल 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वे कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच वे अपनी फिल्म शहजादा को दुबई में प्रमोट करने गए। उन्होंने ने अपनी इस फिल्म का प्रमोशन दुबई की प्रख्यात बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर किया। 

कार्तिक की फिल्म शहजादा का ट्रेलर बर्जु खलीफा पर दिखाया गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से दी। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर बुर्ज खलीफा से फिल्म शहजादा का प्रमोशन वीडियो साझा किया। उन्होंने वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि, ‘’दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर अपने आप को शहजादा की तरह महसूस कर रहा हूं।’’ कार्तिक द्वारा साझा किए इस वीडियो में उनकी फिल्म शहजादा का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है। इस वीडियो में दुबई के बसे भारतीय फैंस उनपर खूब प्यार जता रहे है।

कार्तिक की पोस्ट को फैंस भी काफी लाइक कर रहे हैं। वे इस पोस्ट पर काफी अच्छे कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक फैन ने कार्तिक की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, यह बंदा दुनिया पर राज करेगा। वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’हां शहजादा दुनिया में टॉप पर हैं।’’ इसके अलावा एक फैन  ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अब बात हिस्ट्री क्रिएट करने पे आए…तब कार्तिक आर्यन को याद करते हैं।’’

बता दें कि, कार्तिक आर्यन की फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। इस एडवांस बुकिंग में कार्तिक की फिल्म शहजादा को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, इस फिल्म के साथ मार्वल की भी एक फिल्म एंट मैन 3 रिलीज हो रही है। तो इस फिल्म के मुकाबले कार्तिक की फिल्म शहजादा के टिकट कम बिकें हैं। वहीं एंट मैन 3 के टिकट काफी ज्यादा बिकें है। एंट मैन 3 के अबतक कुल 77,600 टिकट बिक चुके हैं। वहीं कार्तिक की फिल्म शहजादा के सिर्फ 11,400 टिकट बिकें हैं। हालांकि, कार्तिक की फिल्म शहजादा को लेकर दर्शकों में काफी अच्छा रूझान है।

ये भी पढ़ें: अभिनेता Dharmendra का Shocking लुक, Taaj में निभा रहे हैं इस सूफी संत का किरदार

Latest Posts

spot_img

you may like