दी सुपरहिट फिल्म, फिर भी पैसों की तंगी से परेशान रहा ये बच्चा, बड़े डायरेक्टर से ले चुका है पंगा, पहचाना कौन?

इस बच्चे ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के बलबूते पर बड़ा नाम कमाया है। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुका है और इंडस्ट्री का टॉप अभिनेता भी है।

सोशल मीडिया पर अक्सर फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों की तस्वीर वायरल होती रहती है। अब इसी बीच इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता की बचपन की तस्वीर सामने आई है जिसे पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि ऐसे कई फैंस हैं जो इन्हें पहली नजर में ही पहचान गए हैं। बता दे यह बच्चा इंडस्ट्री का सबसे चॉकलेटी और हैंडसम अभिनेता है जिन पर लड़कियां अपनी जान छिड़कती है। तो चलिए जानते हैं वायरल तस्वीर में नजर आ रहा है यह बच्चा कौन है?

कौन है ये क्यूट बच्चा?
तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा बहुत ही क्यूट दिखाई दे रहा है। वह अपनी मां के साथ नजर आ रहा है। इस बच्चे ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के बलबूते पर बड़ा नाम कमाया है। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुका है और इंडस्ट्री का टॉप अभिनेता भी है। दरअसल यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता कार्तिक आर्यन है जो इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियों में है।

बता दे इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं। अब हाल ही में अभिनेता अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे जहां पर उन्होंने अपने आर्थिक तंगी के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि जब फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ कर ली थी तब भी उन्हें आर्थिक तंगी से सामना करना पड़ा।

अभिनेता ने बताया कि, “मैं उस समय अपने जीवन में बहुत ही डरावनी स्थिति में था। मैं एक अभिनेता था और मेरी एक फिल्म रिलीज़ हो रही थी, लेकिन मेरे पास कोई और फिल्म नहीं थी। फिल्म हिट होने के बाद भी, मुझे कोई और फिल्म ऑफर नहीं हुई और मेरे पास पैसे नहीं थे। प्यार का पंचनामा के लिए मैंने टैक्स के बाद 63,000 रुपए कमाए थे। टीडीएस मुझे बहुत परेशान करता था। मुझे याद है कि मैंने अपने पहले विज्ञापन के लिए 1,500 रुपए और पहली फिल्म के लिए 70,000 रुपए कमाए थे।”

कार्तिक और करण में दुश्मनी?
बता दे कार्तिक आर्यन का नाम उन दिनों भी काफी सुर्खियों में रहा जब उन्होंने मशहूर डायरेक्टर करण जौहर से पंगा ले लिया था। कहा जाता है कि करण जौहर और कार्तिक आर्यन में बिल्कुल नहीं बनती। वहीं करण जौहर अपनी कई फिल्मों से कार्तिक आर्यन को बाहर कर चुके हैं। खैर कहा जाता है कि, अब इनके रिश्ते सुधर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: फिल्म ‘शहजादा’ में Kartik Aryan और Kriti Sanon का रोमांटिक अंदाज जीत लेगा आपका दिल!!

Latest Posts

spot_img

you may like