Love Jihad के खिलाफ Karnataka में जल्द बनेगा कानून- येदियुरप्पा

Chief Minister B.S. Yeddyurappa: यूपी और मध्य प्रदेश के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा (Chief Minister B.S. Yeddyurappa) ने भी गुरुवार को कहा कि सरकार शादी के लिए धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून लाने के लिए विशेषज्ञों से बातचीत कर रही है।

Chief Minister B.S. Yeddyurappa: यूपी और मध्य प्रदेश के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा (Chief Minister B.S. Yeddyurappa) ने भी गुरुवार को कहा कि सरकार शादी के लिए धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून लाने के लिए विशेषज्ञों से बातचीत कर रही है। येदियुरप्पा ने यहां भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “कर्नाटक ने हमेशा लव जिहाद को चिंता का विषय माना है। मैं अपने पार्टी सहयोगियों से सहमत हूं कि हमें शादी के लिए धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून की जरूरत है।”

सीएम ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में इस मुद्दे (लव जिहाद) को लेकर संबंधित अधिकारियों और विशेषज्ञों से बात की है। उन्होंने कहा, “इनमें से अधिकतर इस बात से सहमत हैं कि राज्य को इस तरह के धर्मातरण को रोकने के लिए मजबू कानूनी ढांचे की जरूरत है।”

ये भी पढ़े: PM Modi ने आखिरी चरण से पहले बिहार के लोगों को लिखा पत्र, कही ये बड़ी बातें…

Chief Minister B.S. Yeddyurappa
Chief Minister B.S. Yeddyurappa

वही इससे पहले मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लव जिहाद को लेकर कड़ा कानून बनाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि लव के नाम पर कोई जिहाद नहीं होगा। कोई अगर ये हरकत करेगा तो ठीक कर दिया जाएगा और उसके लिए कानूनी व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी।

वही दूसरी ओर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि यूपी सरकार लव जिहाद पर जल्द अंकुश लगाने जा रही है। योगी ने घोषणा की थी कि हम कानून बनाएंगे। मैं उन लोगों को चेतावनी देता हूं जो पहचान छिपाते हैं और हमारी बहनों के सम्मान के साथ खेलते हैं। यदि आप सुधरते नहीं हैं तो आपकी राम नाम सत्य यात्रा निकलेगी।

इसी के साथ ही दीवाली पर पटाखा प्रतिबंधित करने वाले राज्यों की सूची में कर्नाटक भी शामिल हो गया है। अब कर्नाटक में कोरोना महामारी के चलते पटाखे जलाने पर पाबंदी लगा दी गई है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही इस संबंध में आदेश लागू किया जाएगा।

Latest Posts

spot_img

you may like