Kareena Kapoor और Anushka Sharma ने Social Media पर शहरों की तुलना करने पर दिए मजेदार रियक्शन

एक अनोखा कंपेन एक यूजर ने चलाया है। जिसमें बड़े बड़े सितारों के नामों की तुलना वो बड़े बड़े शहरों से कर रहा है और इस पर उन बड़े सितारों के रियक्शन मिल रहे हैं

Kareena Kapoor Reacts To City Names: सोशल मीडिया आजकल एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है। जहां पर एक आम इंसान भी अपने पसंदीदा एक्टर से बात कर सकता है। यहां पर सिर्फ बात ही नहीं कई तरह के कंपेन भी चलाए जा रहे हैं। एक ऐसा ही एक अनोखा कंपेन एक यूजर ने चलाया है। जिसमें बड़े बड़े सितारों के नामों की तुलना वो बड़े बड़े शहरों से कर रहा है और इस पर उन बड़े सितारों के रियक्शन मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला है क्या। दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने बॉलीवुड सितारों की तुलना शहरों से की है। जिस पर करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा और नीतू कपूर जैसी बड़ी हस्तियों ने मजेदार रिएक्शन दिए।

एक इंस्टाग्राम यूजर फ्रेडी ने अपने लिखे पोस्ट में मुंबई की तुलना शाहरुख खान से करते हुए उसे सपनों का शहर करार दिया है। इसी तरह उसने दिल्ली सलमान खान है, क्योंकि यह जिम का शहर है, कोलकाता शर्मिला टैगोर है, शांत, प्रतिष्ठित और सुंदर। पूना जिम सर्भ है, क्योंकि यहां से पारसी बेकरियों से स्वादिष्ट खूशबू आती है।

फ्रेडी के मुताबिक मनाली ईशान खट्टर है, हमेशा कूल। तारा सुतारिया दार्जिलिंग है, खूबसूरत। थाई डेसर्ट कैटरीना कैफ है। करीना कपूर गस्ताद हैं, अपने नवाब के साथ जेट सेटिंग। आयुष्मान खुराना टोरंटो हैं, पंजाब का हर मेहनती, सुपर-सक्सेसफुल लड़का। आलिया भट कहीं दूर एक शहर है, अपने ग्रह पर। इन पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए करीना कपूर ने लिखा है कि इनसे सहमत होना होगा, वहीं अनुष्का शर्मा ने रेड हार्ट इमोजी के साथ पोस्ट को फिर से शेयर किया।

यूजर के इस यूनीक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, नीतू कपूर ने लिखा है कि दुबई, इसके साथ ही रेड हार्ट और हंसने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही आयुष्मान खुराना और तारा सुतारिया ने नोट पर रेड हार्ट शेयर कर अपनी सहमति दी है।

चंडीगढ़ कियारा आडवाणी है, जो साफ-सुथरा है। उन्होंने अनुभवी स्टार नीतू कपूर की तुलना दुबई से की, क्योंकि यह युवा के रुप में जाना जाता है। बैंगलोर अनुष्का शर्मा है। अर्जुन कपूर बर्लिन है, ठोस और भरोसेमंद। यूजर ने रेखा और जीनत अमान के बारे में लिखा है कि रेखा बोरा बोरा है, एग्जॉटिक और दूर। गोवा जीनत अमान है, सुंदर और प्यारी।

ये भी पढ़े: फिल्म Bholaa  के साथ हैं ये तीन बड़ी मुसीबतें, कमाई पर पड़ सकता है बड़ा असर

Latest Posts

spot_img

you may like