Kapil Sharma और Sunil Grover में  हुआ पैचअप इस नए कॉमेडी शो में साथ में आयेंने नजर दोनों

Kapil Sharma And Sunil Grover Reunites For New Show: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर जिन्होंने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे कॉमेडी शोज में साथ में काम किया और दर्शकों को अपनी जुगलबंदी से खूंब हंसाया है। लेकिन साल 2017 में एक कॉमेडी स्टेज शो से  ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में इन दोनों में झगड़ा हो गया था। खबरों के अनुसार उस वक्त कपिल शर्मा ने शराब के नशे में सुनील ग्रोवर समेत ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीम को गालियां दी थी और बदतमीजी की थी। लेकिन सुनील से कपिल का झगड़ा काफी ज्यादा बढ़ गया था। इसके बाद सुनील ने ‘द कपिल शर्मा शो’ को छोड़ दिया था  और कई दिनों तक कपिल शर्मा से बात नहीं की थी। हालांकि, एक-दो साल बाद कपिल और सुनील में फिर से बातचीत शुरु हुई थी, लेकिन फिर दोनों ने साथ में काम नहीं किया। लेकिन अब कपिल और सुनील की जोड़ी वापसी कर रही है। 

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो की दूसरे एक्टर्स के साथ नेटफ्लिक्स के लिए एक कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं। कपिल शर्मा ने खुद  इस बात की जानकारी दी है। कपिल ने इस शो का एक अनाउंसमेंट वीडियो साझा करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से लिखा कि, ‘’क्या आपने इस देखा है?#नेटफ्लिक्स।’’ इस अनाउंसमेंट वीडियो की शुरुआत में कपिल और सुनील ग्रोवर साथ में नजर आते हैं। इस वीडियो की शुरुआत में कपिल, सुनील से कहते हैं कि, आप भी आ रहे हैं नेटफ्लिक्स पर, साथ में आते हैं। तो हम दोनों एक साथ आ रहे हैं 190 से भी ज्यादा देशों में। इसी पर सुनील कहते हैं कि, ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। जिसपर कपिल पूछते हैं कि, ‘’क्यों?’’ सुनील कहते हैं- छोड़ते है, कपिल कहते है- नहीं वो इंतजार कर रहे हैं। इसी पर सुनील कहते हैं कि-’’लेकिन वाई एयर नहीं जायेंगे वाई रॉड जायेंगे।’’इसी वीडियो में आगे कीकू शारदा, अर्चनापूरण सिंह, कृष्णा और राजवी ठाकुर भी दिखाई देते हैं। 

इस शो के नाम और शो की डेट को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। जल्द ही इस शो को लेकर सारी जानकारी दी जायेगी। इस नए शो में फैंस कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ में देखकर काफी खुश हैं। 

ये भी पढ़ें: Sadhguru ने Carryminati को उनपर अभ्रद Parody बनाने पर बोली ऐसी बात जिसे सुनकर कैरी मिनाटी समेत बाकी गाली-गलौच करने वाले यूट्यूबर्स को शर्म आ जायेगी

Latest Posts

spot_img

you may like