Kangana Ranaut की Emergency का धमाकेदार टीजर जारी, एक्ट्रेस ने कहा आज के यूथ को इमरजेंसी की सच्चाई जानना जरूरी

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का टीजर शनिवार को जारी कर दिया गया है। टीजर बहुत ही इंप्रेसिव लग रहा है

Kangana Ranaut Emergency Teaser Out: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का टीजर शनिवार को जारी कर दिया गया है। टीजर बहुत ही इंप्रेसिव लग रहा है। इस बारे में कंगना का कहना है कि इमरजेंसी एक काले अध्याय की तरह है। जिसकी सच्चाई आज के युवाओं को जाननी चाहिए।

इस बारे में जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म इसी साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए कंगना ने कहा कि इमरजेंसी हमारे इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और काले अध्यायों में से एक है जिसे युवा भारत को जानना आवश्यक है। यह एक महत्वपूर्ण कहानी है और मैं अपने सुपर-टैलेंटेड एक्टर्स जैसे स्वर्गीय सतीश जी, अनुपम जी, श्रेयस, महिमा और मिलिंद को इस क्रिएटिव जर्नी को एक साथ शुरू करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं भारत के इतिहास के इस असाधारण प्रसंग को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हूं। जयहिंद!

आपको बता दे कि ‘इमरजेंसी’ का निर्देशन और निर्माण कंगना रनौत ने किया है, स्क्रीनप्ले रितेश शाह की है और कहानी कंगना की है। इसमें कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं। फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के निर्माण के लिए कंगना ने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया है।

इमरजेंसी के अलावा कंगना ने हाल ही में चंद्रमुखी 2 की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा एक्ट्रेस तेजस और कई दूसरे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली है। कंगना रनौत द्वारा निर्मित फिल्म टीकू वेड्स शेरू हाल ही में रिलीज हुई है। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड में नजर आई हैं। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

ये भी पढ़े: Salman Khan के माफीनामे के बाद Subhash Ghai ने उन्हे लेकर बनाई थी फिल्म Yuvvraaj, फिल्म हुई फ्लॉप तो फिर नहीं आए साथ

Latest Posts

spot_img

you may like