थूक वाली रोटी पर ट्विट को लेकर Kangana Ranaut ने Sonu Sood पर कसा तंज, बोली वाह क्या बात है बॉलीवुड से एक और रामायण

गैंगस्टर एक्ट्रेस व बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने अभिनेता सोनू सूद के थूक वाली रोटी के कमेंट को लेकर पर जबरदस्त निशाना साधा है

Kangana Ranaut Criticizes Sonu Sood Over Roti-Splitting Tweet: कांवड यात्रा के मद्देनजर यूपी और उत्तराखंड में दुकानों पर नेम प्लेट लगाने को लेकर जबरदस्त भूचाल मचा हुआ है। इसे लेकर जहां विपक्ष सत्तापक्ष पर देश को फिर से बांटने का आरोप लगा रहा है वहीं सत्तापक्ष इसे देश के लिए सही फैसला करार दे रहा है। आरोपों प्रत्यारोपों के इस बहस में अब बॉलीवुड सितारे भी इसे लेकर एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं। पहले इस पर अभिनेता सोनू सूद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि हर दुकान पर केवल एक पोस्ट होनी चाहिए वो Humanity यानि मानवता की।

सोनू सूद के कमेंट पर सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच घमासान शुरू हो गया है। ऐसे में यूजर्स के बीच एक्ट्रेस व बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी रिएक्ट किया है। कंगना का कहना था कि सहमत हूं, हलाल को मानवता से प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए। कंगना के अलावा कई दूसरे यूजर्स ने भी इसके लिए सोनू सूद को ट्रोल किया है। सुधीर मिश्रा नाम के एक यूजर ने सोनू सून के कमेंट के रिट्विट करते हुए एख वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक रोटी बनाने वाला दुकानदार रोटी बनाने के बाद उसपर थूक रहा है और फिर उसे आग में सेंकने के लिए डाल रहा है। यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि थूक लगाई रोटी सोनू सून को पार्सल की जाए, ताकि भाई चारा बना रहे।

यूजर के इस वीडियो पर सोनू सूद ने रिप्लाई भी किया है। सोनू सूद ने लिखा है कि हमारे श्री राम जी ने शबरी के झूठे बेर खाए थे तो मैं क्यों नहीं खा सकता। हिंसा को अहिंसा से पराजित किया जा सकता है मेरे भाई। बस मानवता बरकरार रहनी चाहिए। जय श्री राम। इस ट्विट के बाद एक्टर को लोग फिर से ट्रोल करने लगे। ऐसे में कंगना रनौत ने फिर से सोनू के इस ट्विट पर जवाब देते हुए निशाना साधा है। कंगना ने इस ट्विट का जवाब देते हुए कहा कि आगे सोनू जी भगवान और धर्म पर अपने व्यक्तिगत निष्कर्षों के आधार पर अपनी खुद की रामायण डायरेक्ट करेंगे। वाह, क्या बात है बॉलीवुड से एक और रामायण।

कंगना के अलावा राजनीतिक जगत के कुछ औऱ लोगों ने इसके लिए सोनू सूद को आड़े हाथों लिया है। राजनीतिक विश्लेषक अभिषेक तिवारी ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, थूक कर रोटी बनाने वाला माता शबरी नहीं है और आप राम नहीं हैं। उन्होंने लिखा कि माता शबरी प्रेम की प्रतीक हैं, यह व्यक्ति घृणा से थूक रहा है। हालाकि सोनू सूद ने इन सभी को करारा जवाब दिया। सोनू ने कहा कि मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया। वो उनका चरित्र है जो कभी नहीं बदलेगा। इसके लिए उन्हें कढ़ीं सज़ा भी दें। लेकिन इंसानियत को इंसानियत ही रहने दें दोस्त। जितना समय हम एक दूसरे को समझाने में लगे हैं उतना समय ज़रूरतमंद लोगों पे लगा दें ! वैसे आप सब के लिए बता दूँ, यूपी सरकार के काम का मैं सबसे बड़ा प्रशंसक हूँ। यूपी, बिहार का हर घर मेरा परिवार है। याद रहे राज्य, शहर, धरम कोई भी हो कोई ज़रूरत रहे तो बता देना। नंबर वहीं है।

ये भी पढ़े: Sushmita Sen को एक अवार्ड्स फंक्शन में ब्वॉयफ्रेंड Rohman Shawl ने फैन्स से किया प्रोटेक्ट, सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं तारीफ

Latest Posts

spot_img

you may like