जब इस Actor के पिता ने एक-एक कर पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, पहली बार सुनाई दर्दनाक कहानी!

पिछले दिनों कमल को काजल के साथ भी देखा गया तह और उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें देखने के बाद फैंस भी काफी खुश हो गए थे।

एक्टिंग की दुनिया से जुड़े सितारों के जीवन के बारे में आपने कई तरह की कहानी किस्से सुने होंगे? या फिर उनकी निजी जिंदगी में आई घटनाओं को सुनकर आप थोड़ा दुखी हो गए होंगे, लेकिन आज हम बात करेंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता के बारे में जिनकी कहानी सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। जी हां.. इनके पिता ने उनकी मां, बहन को इन्हीं के सामने मौत के घाट उतार दिया था। खुद अभिनेता को भी इसमें गोली लग गई थी। अब पहली बार अभिनेता ने उस मंजर के बारे में खुलासा किया और साथ ही बताया कि उनके साथ क्या हादसा हुआ था?

अभिनेता ने सुनाई दर्दनाक घटना
दरअसल,, हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता कमल सदाना के बारे में जिन्होंने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेखुदी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह पहली फिल्मों में मशहूर अभिनेत्री काजोल के साथ दिखाई दिए थे और इन दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। इसके बाद कमल सदाना ने मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती के साथ फिल्म ‘रंग’ में काम किया। इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन करियर के पीक पर अभिनेता के साथ कुछ ऐसा हादसा हुआ जिसके बाद वह पूरी तरह से डिप्रेशन में चले गए। हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान कमल सदाना ने बताया कि जब उनका 20वां जन्मदिन था तभी उनके पिता बृज सदाना ने उनकी मां बहन और उन्हें गोली मार दी।

रुंह कंपा देगी अभिनेता की कहानी
अभिनेता ने अपने बयान में कहा कि, “मेरा 20वां जन्मदिन था। उस रात मेरी आंखों के सामने मेरे पिता बृज सदाना ने मेरी मां, बहन और मुझे गोली मारी। बाद में खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतर गए। मुझे भी गोली लगी थी। गर्दन के एक ओर से गोली लगी और दूसरी ओर से निकल गई थी। पर मैं सर्वाइव कर गया। मेरे सर्वाइव करने के पीछे कोई लॉजिकल वजह नहीं है। मुझे लगता है कि वो गोली हर नर्व से बचकर दूसरी साइड से निकल गई। इसलिए मैं बच गया। मैं इससे बाहर निकला और जीने का सोचा।”

अभिनेता ने कहा कि, “बहुत बुरा इंसीडेंट हुआ था, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मेरा बचपन या परिवार बुरा था। मेरे पिता बुरे इंसान थे, नहीं ऐसा नहीं था। जब पापा ने मां और बहन के साथ मुझे गोली मारी तो मैं दोनों को अस्पताल लेकर गया था। मेरा खून निकल रहा था, लेकिन मुझे पता नहीं था कि मुझे भी गोली लगी है। अस्पताल में बेड्स खाली नहीं थे तो मेरा दोस्त मुझे दूसरे अस्पताल लेकर गया। मैंने डॉक्टर से कहा कि मां और बहन को जिंदा रखना। पापा को भी मैं देख रहा था।मेरी भी सर्जरी हुई थी, क्योंकि मुझे भी गोली लगी थी। डॉक्टर्स उस जख्म को ठीक कर रहे थे।

जब मुझे होश आया तो मुझे घर ले जाया गया। और मैंने देखा कि मेरा पूरा परिवार जमीन पर है। मेरी आंखों के सामने। कई सालों तक मैंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया। पर कुछ सालों पहले मैंने पार्टी दी। पर मुझे आज भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने का मन नहीं होता है। दोस्त लोग घर आते हैं, मुझे चीयर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो वाकया मेरे दिमाग से निकलता ही नहीं है। जन्मदिन के मौके पर सारी चीजें वापस याद आ जाती हैं। मैं आज भी उसी घर में रहता हूं, जहां ये वाकया हुआ था। मैं अकेला नहीं हूं, जिसने ये वाकया देखा है या जिसके साथ हुआ है। कई लोग हैं, जिन्होंने शायद मेरे से भी बुरा हादसा अपने जीवन में देखा हुआ है।”

इंडस्ट्री में लौट चुके हैं कमल
बता दे इस घटना के बाद कमल सदाना बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हो गए थे, हालांकि अब वह वापस लौट चुके हैं और इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म ‘सैम मानेकशॉ’ और ‘पीपा’ में देखा गया था। इसके अलावा पिछले दिनों काजल के साथ भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें देखने के बाद फैंस भी काफी खुश हो गए थे।

ये भी पढ़ें: जब Ajay Devgan के लिए कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ी थी रवीना-करिश्मा, बाजी मार गई थी Kajol!

Latest Posts

spot_img

you may like