Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan की कहानी को लेकर इस एक्टर का बड़ा खुलासा, कहा जल्द ही करूंगा खुलासा

फिल्म जवान को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही इन सारी अफवाहों के बीच अब अपने आप को बड़ा क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने दावा किया है कि उनके पास इस फिल्म की पूरी कहानी आ चुकी है

Kamaal R Khan On SRK Jawan Full Story: बॉलीवुड के पठान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज़ है। कोई इस फिल्म कहानी तो कोई इस फिल्म के रिमेक होने की बात कर रहा है। हालाकि फिल्म जवान के निर्देशक एटली ने पहली ही ये स्पष्ट कर दिया है कि ये फिल्म किसी भी फिल्म की रिमेक नहीं है। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर तमाम लिंक देकर शाहरूख खान की फिल्म जवान के रिमेक या फिर कॉपी होने की बात की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कोई इसे हॉलीवुड फिल्म डार्कमैन की कॉपी बता रहा है तो कोई तमिल फिल्म पेरारसु की रिमेक बता रहा है।

फिल्म जवान को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही इन सारी अफवाहों के बीच अब अपने आप को बड़ा क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने दावा किया है कि उनके पास इस फिल्म की पूरी कहानी आ चुकी है। लेकिन वो इसकी कहानी को अभी नहीं बताएंगे। अपने ट्विटर हैंडल पर इसे लेकर एक पोस्ट साझा करते हुए केआरके ने कहा कि आज मुझे जवान की पूरी कहानी मिली है। यह एक बदले की कहानी है। एसआरके के पास हैप्पी न्यू ईयर जैसे कुछ लोगों का एक ग्रुप है। इससे अधिक की जानकारी मैं इस फिल्म के ट्रेलर रिव्यू पर दूंगा।

केआरके के इस पोस्ट पर यूजर्स भड़क गए हैं। एक ने लिखा है वाह क्या सोर्स है। तो एक दूसरे ने लिखा है कि तेरे को क्या फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग दिखा दी है। एक अन्य ने लिखा है कि आदिपुरूष के मेकर्स से पैसा लिया है क्या। एक ने लिखा है भाई कुछ ज्यादा नहीं हो गया। यूजर्स इसी तरह के तीखे कमेंट्स केआरके के इस पोस्ट को लेकर कर रहे हैं।

एक यूजर ने बड़ा खुलासा करते हुए लिखा है कि शाहरूख खान की जवान फिल्म कमाल हासन की फिल्म का रिमेक है। ऐसे में शाहरूख खान को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी क्योकि कमाल हासन एक्टिंग के गुरू हैं। तो वहीं एक अन्य ने लिखा है कि ये अमिताभ बच्चन की फिल्म आखिरी रास्ता का रिमेक है। तो सोशल मीडिया पर इस तरह फिल्म जवान को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं। अब 2 मई को इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। तभी इन अफवाहों पर विराम लगेगा।

ये भी पढ़े: Irrfan Khan की ख्वाहिश थी क्रिकेटर बनने की, पर किस्मत ने उन्हे बना दिया एक चमकता सितारा

Latest Posts

spot_img

you may like