Kajol की पहली फिल्म में बदल गया था उनका हीरो, फिर Shah Rukh Khan की हीरोइन बन चमक गई एक्ट्रेस की किस्मत

काजोल ने पहली फिल्म निर्देशक राहुल रवैल के साथ बेखुदी साइन की। इस फिल्म के हीरो पहले सैफ अली खान थे लेकिन बाद में सैफ को फिल्म से निकाल दिया गया था

Kajol And Shah Rukh Khan Best Movies: अभिनेत्री काजोल आज सिनेमा इंडस्ट्री में जिस मुकाम पर हैं। वहां पहुंचने का सपना हर एक एक्ट्रेस देखती है। ये तो हम सभी जानते हैं कि काजोली की मां तनुजा अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। तो वहीं पिता शोमू मुखर्जी फिल्म मेकर थे। इसलिए संभवता काजोल को फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक मिलना आसान था। काजोल को बॉलीवुड में पहला ब्रेक तब मिला, जब वो पढ़ाई कर रही थी और फिल्म ऑफर होने पर उन्होने पढ़ाई छोड़ शूटिंग करनी शुरू कर दी। काजोल ने पहली फिल्म निर्देशक राहुल रवैल के साथ बेखुदी साइन की। इस फिल्म के हीरो पहले सैफ अली खान थे। फिल्म के मुहुरत पर सैफ अली खान और काजोल ने साथ में एक गाने पर परफॉर्म भी किया था।

फिल्म का मुहुरत क्लैप देते वक्त अमृता सिंह और सनी देयोल भी मौजूद थे। लेकिन कुछ दिनों की शूटिंग के बाद सैफ अली खान को लेकर कुछ विवाद हो गया। फिल्म के डायरेक्टर ने सैफ अली खान पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया और आखिरकार सैफ अली खान को ये फिल्म छोड़नी पड़ी। पर दरअसल इस विवाद के पीछे बड़ी लंबी कहानी थी। बहरहाल बेखुदी फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग के बाद सैफ अली खान बाहर हो गए और सैफ की जगह एक और न्यू कमर कमल सदाना की फिल्म में एंट्री हुई। 1992 में जब फिल्म रिलीज हुई तो काजोल के अभिनय को बहुत सराहा गया था। खुद काजोल ने इस बारे में लहरें से बात करते हुए कहा था कि वो नर्वस थी लेकिन राहुल रवैल ऐसे इंसान थे जिन्होने उन्हे हिम्मत दी और फिर उन्होने फिल्म की शूटिंग की।

बेखुदी उतनी बड़ी कामयाब फिल्म तो नहीं बन पाई लेकिन 1993 में रिलीज हुई उनकी फिल्म बाजीगर की कामयाबी ने उन्हे स्टार बना दिया। बाजीगर में जहां शाहरूख खान लीड में थे वहीं शिल्पा शेट्टी और काजोल इस फिल्म में शाहरूख के अपोजिट थी। शाहरूख का इस फिल्म में निगेटिव किरदार रहता है। फिल्म जबरदस्त हिट रही। इसके बाद तो काजोल और शाहरूख खान ने एक साथ कई हिट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दी और दोनों की सुपरहिट जोड़ी सिनेमा स्क्रीन पर बन गई। काजोल की शाहरूख खान के साथ आई 1995 में रिलीज फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे की कामयाबी ने शाहरुख खान और काजोल दोनों को शोहरत की बुलंदी पर पहुंचा दिया। इस फिल्म ने सफलता के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

शाहरूख खान के साथ काजोल ने फिर कुछ कुछ होता है,करण अर्जुन, कभी खुशी कभी गम,माइ नेम इज खान और दिलवाले जैसी फिल्म की हैं। तो वहीं आमिर खान के साथ फना जैसी शानदार फिल्म काजोल ने की। इसके अलावा पति अजय देवगन के साथ भी काजोल ने कई फिल्म की हैं। जिनमें हलचल,गुंडाराज,राजू चाचा,यू मी एंड हम के नाम शामिल हैं। काजोल की हालिया ओटीटी रिलीज लस्ट स्टोरी 2 और द ट्रायल वेब सीरीज हैं।

ये भी पढ़े: Ajay Devgn से पहली मुलाकात के वक्त किसी और को डेट कर रही थी Kajol, बर्थडे पर ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब बोली इन्हे…

Latest Posts

spot_img

you may like