Akshara Singh के बाद अब Kajal Raghwani ने भी Priyanka Singh का किया समर्थन, बोली यह बात

Akshara Singh Kajal Raghwani Priyanka Singh: हाल ही में एक शो के दौरान भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के बीच रोष जाग गया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा अक्षरा सिंह ने भी प्रियंका सिंह के साथ हुए अपमान को लेकर आवाज उठाई थी। इसी बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक और एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भी प्रियंका सिंह का समर्थन किया है।

काजल ने प्रियंका सिंह के साथ बुरा बर्ताव करने वाले आयोजकों और महिला एंकर को लताड़ते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा की है। उन्होंने स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि, ‘’देखकर बहुत बुरा लगा जिस तरह हमारे इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को इतने हिट गाने दिए हैं, और आज भी अपनी मेहनत से आगे बढ़ रही हैं जिनका नाम है प्रियंका सिंह उनके साथ यह बर्ताव सही नही था। और उस एकंर को यह कहना और पूछना चाहूंगी जब प्रियंका सिंह फेमस नहीं थी तो उन्हें वहां बुलाया ही क्यूं। वो खुद चलके तो नहीं आई होंगी वहां स्टेज पर या उनका पोस्टर छापा गया होगा। प्रियंका सिंह पूरी इंडस्ट्री आपसे प्यार करती है और आप जैसी सिंगर मिलना हमारी इंडस्ट्री को और हम सब फीमेल एक्टर्स को बहुत ही गर्व की बात है।’’

आगे काजल ने लिखा कि,’’अब तो सचमुच समझ के बाहर है इस एंक को पछतावा नहीं हो रहा बल्कि यह कहना चाह रही है कि प्रियंका सिंह को फेमस होना है, इसलिए यह सब नाटक कर रही है। हद है मतलब मैडम करोड़ों प्रियंका सिंह के और उनमें से एक हम भी हैं। उन एंकर को कोई जानता भी नहीं था पर प्रियंका सिंह की वजह से कुछ लोग जानने लगे।

अंत में काजल ने महिला एंकर को तमीज सिखाते हुए लिखा कि, ‘’उन्हीं प्रियंका सिंह की वजह से आज लोग उनका इंटरव्यू भी ले रे हैं। यह कृपया करके हमारे प्यारे न्यूज रिपोर्ट्स भाई लोग उन्हें बता देना।’वर्ना वो गलतफहमी में आ जाएंगी की मैंने बहुत बड़ा काम कर दिया इसिलए लोग मेरा इंटरव्यू ले रहे हैं। कलाकार की तो बात छोड़िए आपको एक महिला होकर महिला की इज्जत नहीं करनी आती तो आप कलाकार की क्या ही इज्जत करेंगी’’

ये भी पढ़ें: Akshara Singh ने भोजपुरी गायिका Priyanka Singh की बेइज्जती करने पर इन लोगों को लताड़ा

Latest Posts

spot_img

you may like