B’Day: जब Junior NTR को देखने के लिए पहुंच गए 10 लाख फैंस, सरकार को चलानी पड़ गई थी 9 स्पेशल ट्रेन!

एनटीआर मशहूर अभिनेता नंदमूरि हरीकृष्ण के बेटे हैं। उनके दादा एन. टी. रामा राव भी एक मशहूर कलाकार थे। साथ ही साथ वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

साउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाले मशहूर अभिनेता जूनियर एनटीआर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है और लोग उनकी एक झलक देखने के लिए मर मिटते हैं। आप उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि एक समय उन्हें देखने के लिए करीब 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल हो गए थे जिसके चलते सरकार को रातोंरात 9 स्पेशल ट्रेन चलवानी पड़ी थी। आज 20 मई को जूनियर एनटीआर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं अभिनेता के जीवन से जुड़ा यह रोचक तथ्य क्या है?

दादा के नाम पर है एनटीआर का नाम
20 मई 1983 को जन्मे एनटीआर मशहूर अभिनेता नंदमूरि हरीकृष्ण के बेटे हैं। उनके दादा एन. टी. रामा राव भी एक मशहूर कलाकार थे। साथ ही साथ वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। जूनियर एनटीआर का नाम उनके दादाजी के नाम पर ही रखा गया है। जूनियर एनटीआर ने बहुत ही छोटी सी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें छोटी सी उम्र में बेस्ट चिल्ड्रन का नेशनल अवार्ड भी मिल गया था।

इसके बाद जब वह 17 साल के थे तभी उन्हें एसएस राजामौली की फिल्म ‘निन्नू चूडलानी’ में काम करने का मौका मिला। फिर वह ‘स्टूडेंट नंबर वन’, ‘आदि’ सिम्हाद्री जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा बने। वहीं ‘आरआरआर’ से तो उनके करियर में चार चाँद लग गए और दुनिया भर में उन्हें सफलता हासिल हुई।

NTR की वजह से हो गई थी फैन की मौत
बता दे साल 2004 में जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आंध्र वाला’ रिलीज हुई थी। इसके ऑडियो लॉन्च इवेंट में करीब 10 लाख लोग शामिल हो गए थे जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। अभिनेता को देखने के लिए लोग मर मिट गए थे। कहा जाता है कि यह भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा इवेंट था जिसमें इतने लोग शामिल हुए थे जिसके बाद सरकार को रातोंरात 9 स्पेशल ट्रेन चलवानी पड़ी थी।

इतना ही नहीं बल्कि साल 2013 में भी जूनियर एनटीआर ने अपनी एक और फिल्म का एक ऑडियो लॉन्च इवेंट रखा था जिसमें भी 25000 से ज्यादा लोग आ गए थे जिसमें भगदड़ के कारण एक फैन की मौत भी हो गई थी। इस दौरान खुद अभिनेता फैन के परिवार से मिले थे और उन्होंने 5 लाख की आर्थिक मदद भी की थी। साथ ही उन्होंने परिवार को भी गोद ले लिया था।

बात करें एनटीआर के निजी जीवन के बारे में तो उन्होंने तेलुगू न्यूज चैनल के मालिक नार्ने श्रीनिवास की बेटी लक्ष्मी प्रणति से शादी रचाई है। दोनों दो बच्चों के माता-पिता है।

ये भी पढ़ें: No Entry: 2 भाइयों के लिए बैर बनी फिल्म, जिस बड़े भाई ने चमकाई किस्मत उसी का दुश्मन बन बैठा छोटा भाई?

Latest Posts

spot_img

you may like