No Entry: 2 भाइयों के लिए बैर बनी फिल्म, जिस बड़े भाई ने चमकाई किस्मत उसी का दुश्मन बन बैठा छोटा भाई?

नो एंट्री-2 की कास्ट के बारे में तो इसमें अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन जैसे सितारों को लिया गया है। वही फिल्म में अभी तक हीरोइन फाइनल नहीं की गई।

फिल्मी दुनिया एक ऐसी जगह है जहां पर अच्छे दोस्त भी एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। अभी तक आपने ऐसी कई एक्ट्रेसेस या एक्टर का नाम सुना होगा जो फिल्म के खातिर एक दूसरे के दुश्मन बन गए या इन्होंने बातचीत करना बंद कर दिया। यह भी कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म लाइन दो भाइयों के बीच भी बैर करवा सकती है। दरअसल, इन दिनों फिल्म नो एंट्री के सीक्वल की बड़ी जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि, फिल्म में नए चेहरे दिखाई देंगे। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म से अनिल कपूर को बाहर कर दिया गया है और इसका बड़ा कारण बताया गया है कि, उनकी अपने भाई बोनी कपूर से बातचीत बंद है। तो चलिए जानते हैं इस वायरल खबर में कितनी सच्चाई है?

साल 2005 में रिलीज हुई थी नो एंट्री
सबसे पहले हम बात कर लेते हैं साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘नो एंट्री’ के बारे में। बता दे इस फिल्म में उन दिनों सलमान खान, फरदीन खान, अनिल कपूर, की तिकड़ी नजर आई थी। वहीं हीरोइन ईशा देओल, बिपाशा बसु, सेलीना जेटली और लारा दत्ता मुख्य किरदार में दिखाई दी थी। वहीं फिल्म भी सुनहरे पर्दे पर सफल साबित हुई थी। यही वजह है कि अब नो एंट्री के सीक्वल का ऐलान किया है, लेकिन इस फिल्म में अनिल कपूर को नहीं लिया गया। कहा जा रहा है कि, बोनी कपूर ‌ने अपने भाई अनिल कपूर को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया।

क्या सच में दोनों भाइयों के बीच नाराजगी?
अब इस मामले पर नो एंट्री के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, “दोनों भाइयों के बीच का प्यार कभी खत्म नहीं होगा। वो इसके बारे में नहीं जानते हैं मगर बोनी कपूर और अनिल का रिश्ता बहुत अच्छा है। एक-दूसरे से नाराज होने की ये बातें कुछ समय के लिए हैं।”

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अनिल कपूर और बोनी कपूर दोनों सगे भाई है और इन दोनों ने एक दूसरे के साथ बहुत काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि बोनी कपूर ही है जिन्होंने अनिल कपूर का कैरियर बनाने में बहुत मेहनत की है। उन्होंने अनिल को अपनी फिल्मों में अक्सर लीड रोल दिया है।

बात की जाए नो एंट्री-2 की कास्ट के बारे में तो इसमें अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन जैसे सितारों को लिया गया है। वही फिल्म में अभी तक हीरोइन फाइनल नहीं की गई। अब देखना दिलचस्प होगा कि नो एंट्री-2 बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है?

ये भी पढ़ें: जब Madhuri को अपने पति के करीब देख भड़क गई थी Anil Kapoor की पत्नी, सेट पर हुआ था हंगामा!

ताज़ा ख़बरें