Hush Hush से Juhi Chawla OTT डेब्यू करेंगी, यह दमदार एक्ट्रेसेस आएंगी नजर

Juhi Chawla Hush Hush : बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) जल्द ही ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने अपने ओटीटी डेब्यू की अनाउंसमेंट कर दी है। जूही चावला फिल्म हश हश (Hush Hush) में नजर आएंगी। जूही चावला के इस फिल्म में उनके अलावा आयशा जुल्का, सोहा अली खान, कृतिका कामरा, शाहाना गोस्वामी और एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना नजर आएंगी। इस सीरीज से जूही चावला और एक्ट्रेस आयशा जुल्का ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।

दरअसल आपको बता दें कि जूही चावला (Juhi Chawla) की फिल्म हश हश (Hush Hush) उन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिनकी परफेक्ट लाइफ तब उलझ जाती है जब एक घटना उनके अतीत के रहस्य को सामने लेकर आता है। और यह घटना उनके लिए खतरा पैदा करती है। हश हश फिल्म की कहानी उस झूठ और फरेब को एक्सप्लोर करेगी जो इन एक्ट्रेसेस की खूबसूरत और शांत दिखावटी दुनिया को उजागर करेगी।

जूही चावला हश हश(Hush Hush) की फिल्म को डायरेक्टर तनुजा चंद्रा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म को प्राइम वीडियो पर 22 सितंबर को स्ट्रीम किया जाएगा। वही जूही चावला में इस फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज कर इसकी जानकारी दी है। इस पोस्टर में एक्ट्रेसेस एक दूसरे के चेहरे पर हथेली रखकर उन्हें चुप रहने की सलाह दे रहे हैं। इस सीरीज के पोस्टर सामने आने के बाद हर कोई इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें : पति Benedict पर जान छिड़कती हैं Radhika Apte, सालों में पति संग कुछ ही दिन रह पाती हैं एक्ट्रेस

Latest Posts

spot_img

you may like