पति Benedict पर जान छिड़कती हैं Radhika Apte, सालों में पति संग कुछ ही दिन रह पाती हैं एक्ट्रेस

Radhika Apte - Benedict Love Story : बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनके जन्मदिन के मौके पर जाने उनके बेमिसाल लव स्टोरी के बारे में, पढें पूरी रिपोर्ट।

Radhika Apte – Benedict Love Story :  बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा राधिका आप्टे (Radhika Apte) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। राधिका बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस मानी जाती हैं। मांझी: द माउंटेन मैन, बदलापुर और पैडमैन फेम एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने कई दमदार फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। यही नहीं उन्हें कई वेब सीरीज के लिए भी दर्शकों द्वारा खूब तारीफें मिली है। राधिका को ओटीटी क्वीन भी कहा जाता है। लेकिन हर किसी के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे और उनके पति बेनेडिक्ट टेलर (Benedict Taylor) की लव स्टोरी बेहद ही क्यूट है।

दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा राधिका आप्टे (Radhika Apte) और लंदन बेस्ड म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर (Benedict Taylor) की मुलाकात एक कंटेंपरेरी डांस क्लास में हुई थी। डांस क्लास की मुलाकात दोस्ती में बदल गई, और फिर यह दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे से प्यार करने लगे। खबरें तो यह सामने आई थी कि दोनों 1 महीने के बाद लिव इन रिलेशनशिप में रहने लग गए थे। और इन दोनों का रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि सप्टेंबर 2012 में इन दोनों ने एक दूसरे से कोर्ट मैरिज कर ली। आपके जानकारी के लिए बता दे कि इन दोनों ने भले ही एक दूसरे से शादी की मगर उन्होंने कोई भी तस्वीर नहीं ली और ना ही राधिका ने कोई दुल्हन का जोड़ा पहना था।

एक इंटरव्यू के दौरान राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने इस बात का खुलासा किया था कि पति बेनेडिक्ट टेलर (Benedict Taylor) संग शादी के मौके पर उन्होंने अपनी दादी की पुरानी साड़ी पहनी थी। शादी की एक महीने बाद राधिका और बेनेडिक्ट को एक साथ पुणे के फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था, तभी इन दोनों के अफेयर की चर्चाएं ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। मगर साल 2013 मार्च के महीने में दोनों ने एक रिसेप्शन पार्टी देकर 5 महीने पहले हुए अपनी शादी को पब्लिकली अनाउंस कर दिया था। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। खबरों की मानें तो अपने काम के सिलसिले की वजह से यह दोनों अलग-अलग रहते हैं। हालांकि दोनों महीने में एक बार जरूर एक दूसरे से मिलते हैं।

यह भी पढ़ें : Pushpa 2 की शूटिंग को लेकर Rashmika Mandanna ने कहा -‘ मैं अपना सपना….’

ताज़ा ख़बरें