Bigg Boss के नये सीजन 17 का रविवार की रात होगा धमाल, Controversial Journalist Jigna Vora भी आएंगी शो में नजर?

बिग बॉस ने एक नया प्रोमो जारी किया है। जिसमें एक प्रतियोगी का चेहरा दिखाए बिना उसकी आपबीती बताई गई है

Journalist Jigna Vora May Be Seen In Bigg Boss 17: कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे रोमांचक शो में से एक बिग बॉस के नये सीजन की दस्तक में बस कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। ऐसे में इस शो में हिस्सा ले रहे प्रतियोगियों के बारे में अभी कयास ही लगाए जा रहे हैं। कयास इसलिए भी क्योंकि प्रतियोगियो के लिस्ट की कोई आधिकारिक घोषणा संबंधित चैनल द्वारा अभी तक नहीं की गई है। लगता है कि अब सीधे रविवार की रात 9 बजे ही बिग बॉस के नये सीजन 17 के प्रतियोगियों के लिस्ट का पिटारा खुलेगा। पर हाल ही में बिग बॉस ने एक नया प्रोमो जारी किया है। जिसमें एक प्रतियोगी का चेहरा दिखाए बिना उसकी आपबीती बताई गई है। पर प्रतियोगी का चेहरा नहीं दिखाया गया है। ऐसे में अनुमान यही लगाया जा रहा है कि वो मशहूर व विवादित क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा हैं।

कलर्स द्वारा जारी उस प्रोमो में संभवता जिग्ना वोरा ही अपने कामों का जिक्र कर रही हैं कि क्राइम की दुनिया की कोई भी खबर हो, सबसे पहले उस खबर को ब्रेक करने के लिए उन्ही के पास फोन आते थे। आपको बता दें कि जिग्ना कई मीडिया हाउसेस में बतौर क्राइम पत्रकार काम कर चुकी हैं। जिग्ना को जे डे मर्डर केस में सालों जेल में रहना पड़ा था। वो करीब 6 साल जेल में रह चुकी हैं। उन पर डॉन छोटा राजन के साथ मिलीभगत और पत्रकार जे डे की हत्या का आरोप लगा था। इस मामले में बड़ी लंबी जांच चली थी। अब ऐसा कहा जा रहा है कि वो बिग बॉस शो के जरिए अपनी छवि सुधारना चाहती हैं।

अब देखना ये है कि रविवार की रात शो के प्रतियोगियों में जिग्ना वोरा का नाम होता है या नहीं। जिग्ना वोरा के अलावा इस शो में कई टीवी कपल्स व यूट्यूबर्स के नाम भी सामने आ रहे हैं। इनमें मशहूर टीवी कपल ऐश्वर्या शर्मा व नील भट्ट, अंकिता लोखंडे व विकी जैन,ईशा मालवीय व अभिषेक कुमार आदि शामिल हैं। इसके अलावा इस बार बिग बॉस 17 का घर बिलकुल अलग अंदाज़ में देखने को मिलेगा।

बिग बॉस के नये प्रोमों में घर की रणनीति का खुलासा भी किया गया है। इस बार की टैग लाइन है दिल दिमाग और दम। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि बिग बॉस भी इस बार एक ग्रुप के प्रतियोगियों को सपोर्ट करते नजर आएंगे। ये पहले से ही कहा जा रहा है कि एक ग्रुप सिर्फ कपल्स का होगा और दूसरा अलग होगा। अब इन सब का खुलासा रविवार की रात 9 बजे ही होगा। तब तक के लिए बने रहिए लहरें के साथ।

ये भी पढ़े: Kundali Bhagya एक्ट्रेस Mrinal Navell ने बताया कास्टिंग काउच का काला सच, बोली उन्हे एक विज्ञापन के लिए कंप्रोमाइज करने को कहा गया था

Latest Posts

spot_img

you may like