Jay Bhanushali ने Barbie को बताया एक बेकार फिल्म, बोले यह फिल्म बच्चों और बड़ों दोनों के लिए नहीं है

Jay Bhanushali called Barbie a bad film: हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म बार्बी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने इस फिल्म को अपने बच्चों को न दिखाने की सलाह दी थी। इसी बीच अब टीवी इंडस्ट्री के स्टार एक्टर जय भानुशाली ने भी इस फिल्म को एक घटिया फिल्म बता दिया है। जय का मानना है कि यह फिल्म बच्चों और बड़ों दोनों के देखने के लायक नहीं है। जय ने इस फिल्म को अपनी बेटी  के साथ थियेटर में जाकर देखा, लेकिन इस फिल्म को देखने का कोई फायदा नहीं हुआ। जय ने लोगों को इस फिल्म को न देखने की सलाह दी है। 

जय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी स्टोरी में एक वीडियो साझा करते हुए फिल्म बार्बी पर अपने विचार रखे हैं। जय ने कहा कि, “इससे बुरी पिक्चर मैंने नहीं देखी। यह सुपर, सुपर खराब फिल्म थी। मेरे पास शब्द कम पड़ गए हैं। मुझे इसके बारे में बात करने में दो दिन लग गए क्योंकि मैं यह देखकर हैरान था कि उन्होंने किस तरह की फिल्म बनाई है। इसे बच्चों की फिल्म के रूप में प्रमोट  किया गया था लेकिन यह उनके या बड़ों के लिए भी नहीं है।’’

जय ने यह भी बताया कि उनकी छोटी बेटी  भी इस फिल्म को देखकर बोर हो गई थी। उनकी बेटी को थियेटर में नींद आने लगी। लेकिन जय इंतजार करते रहे है कि शायद फिल्म में कुछ अच्छी चीजें दिखे पर ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म को देखकर उन्होंने अपने पैसे बर्बाद कर दिए। जय ने कहा कि,’’ वह मुझे फिल्म पसंद आने के लिए जज कर रही थी। मैं आप सभी को चेतावनी देना चाहता हूं कि यदि आप अपने बच्चों को अपने साथ चलने के लिए कहेंगे, तो वे आप पर, आपकी पसंद पर और आपकी पसंद पर संदेह करेंगे। तो सावधान रहें।’’ हालांकि, जय ने इस वीडियो में यह नहीं बताया कि वे अपनी किस बेटी के साथ फिल्म देखने गए थे। जय की दो बेटिंया तारा और खुशी।

ये भी पढ़ें: Juhi Parmar ने मां-बाप को अपने बच्चों को फिल्म Barbie को न दिखाने की दी सलाह, बोलीं यह अभद्र फिल्म बच्चों के लिए नहीं है

Latest Posts

spot_img

you may like