Jawan ने पहले दिन तोड़ा Pathaan का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़ रुपए, SRK का साउथ में भी दिखा जलवा

Jawan Broke Pathaan Record On The First Day: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान बीते कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शाहरुख की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बवाल मचा दिया है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई। ‘जवान’ ने ओपनिंग पर जमकर कमाई की और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। 

शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ ने ओपनिंग डे पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 75 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिसमें 65 करोड़ रुपए हिंदी वर्जन ने कमाए हैं। इसके अलावा तमिल और तेलुगू वर्जन से लगभग 10 करोड़ रुपए आए हैं। ‘जवान’ की 75 करोड़ रुपए की ओपनिंग से शाहरुख की पिछली हिट फिल्म ‘पठान’ की ओपनिंड डे की कमाई का रिकॉर्ड टूट गया है। ‘पठान’ ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ रुपए की कमाई की थी ,लेकिन ‘जवान’ ने 60 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है, जिससे ‘पठान’ का रिकॉर्ड टूट गया है । ‘जवान’ अब बॉलीवुड की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली  फिल्म बन गई है। 

बता दें कि, नॉर्थ इंडिया में साउथ की फिल्मों अच्छी कमाई के बाद अब साउथ इंडिया में शाहरुख की ‘जवान’ ने भी अच्छी कमाई शुरू कर दी है। ‘जवान’ ने साउथ में लगभग दस करोड़ की ओपनिंग ली है, जोकि किसी हिंदी फिल्म के लिए काफी ज्यादा है। फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेड एनालिस्ट की माने तो ‘जवान’ साउथ में 50 करोड़ रुपए से अधिक तक का बिजनेस कर सकती है। इसके अलावा ‘जवान’ नॉर्थ इंडिया में तो जमकर कमाई करने वाली है। यह फिल्म आज ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी। अब देखते हैं कि यह फिल्म इस हफ्ते के अंत तक कितनी ज्यादा कमाई कर पाती है और ‘पठान’ की लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ पाती है कि नहीं। 

आपको बता दें कि, फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया है। इस फिल्म की कहानी में काफी ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, इसके अलावा फिल्म में देशभक्ति को लेकर भी काफी अच्छा संदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  SRK की Jawan में Sanjay Dutt, Allu Arjun और Thalapathy Vijay के कैमियो को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुईं पोस्ट्स, जानिए इसमें कितनी सच्चाई है?

Latest Posts

spot_img

you may like