Javed Akhtar ने फिल्म Saath Saath के एक गाने को लेकर सुनाया दिलचस्प किस्सा, बोले 9 पैग पिया और 9 मिनट में लिख दिया था ये मशहूर गाना

गीतकार जावेद अख्तर ने फिल्मों में गाने लिखने का एक किस्सा शेयर किया है। जो 1982 में रिलीज हुई फिल्म साथ साथ से संबंधित है। इस फिल्म के सारे गाने जावेद अख्तर ने लिखा था जबकि संगीत कुलदीप सिंह का था

Javed Akhtar Reacts To Song Tum Ko Dekha: गीतकार जावेद अख्तर पहले अपने साथी सलीम खान के साथ मिलकर फिल्मों की कहानियां लिखते थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों लिखी हैं जिसमें हाथी मेरे साथी से लेकर दीवार,शोले,डॉन जैसी कई बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। दोनों जब अलग हुए, तो सलीम खान और जावेद अख्तर ने अलगा अलग लिखना शुरू किया, पर वो कामयाब नहीं हो पाए। सलीम खान ने फिर लिखना बंद कर दिया और जावेद अख्तर फिल्मों में गाने लिखने लगे। जावेद अख्तर ने पहली बार फिल्म सिलसिला के गाने लिखे, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और इसके बाद से फिल्मों में गाने लिखने का सिलसिला शुरू हो गया।

हाल ही में जावेद अख्तर ने फिल्मों में गाने लिखने का एक किस्सा शेयर किया है। जो 1982 में रिलीज हुई फिल्म साथ साथ से संबंधित है। इस फिल्म के सारे गाने जावेद अख्तर ने लिखा था जबकि संगीत कुलदीप सिंह का था। फारूख शेख और दीप्ति नवल की लीड भूमिका से सजी इस फिल्म के गानों और फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म का एक गाना जगजीत सिंह और चित्रा सिंह ने अपनी आवाज़ों में अमर कर दिया है। जिसके बोल है तुमको देखा ते ये ख्याल आया। इसी गाने के सिलसिले में जावेद अख्तर ने कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि फिल्म सिलसिला के बाद एक दिन यश चोपड़ा का चौथा सहायक मेरे पास आया और मुझसे गुजारिश किया कि मैं उसकी फिल्म के लिए गाना लिख दूं, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे।

जावेद अख्तर ने आगे कहा कि उसके पास पैसे नहीं थे, फिर भी मैं मान गया। ये उन दिनों की बात है, जब वो पीते थे और शाम को दोस्तों यारों के साथ बैठकर मस्ती किया करते थे। जावेद अख्तर कहते हैं कि वो रोज आता और गाने मांगता लेकिन वो टालते रहते थे। एक दिन वो फिर आया और बोला कि काम कब खत्म करोगे। मैंने फिर ठान लिया कि आज इसका काम खत्म करके ही उठेंगे। फिर मैंने कागज कलम मांगा और एक के बाद एक नौ पैग पी गया। इसके बाद जब लिखना शुरू किया तो 9 मिनट में ही पूरा गाना लिख दिया। वो इसलिए कि रात में ही उसे गाड़ी पकड़कर जाना था।

जावेद अख्तर के कुछ गाने इसी तरह जल्दबाजी में लिखे हैं। वो काफी मकबूल हुए। ये गाना भी जगजीत सिंह और चित्रा सिंह की आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया। जो काफी मशहूर हुआ। जिसके बोले थे तुमको देखा तो ये ख्याल आया। इसी तरह का किस्सा 1942 ए लव स्टोरी के एक गाने का है। जब उन्होने टाइमपास करते हुए एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा लिखा था। ये गाना भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

ये भी पढ़े: Mithun Da के बेटे Mimoh Chakraborty ने पिता द्वारा B-Grade की फिल्में करने का किया बचाव, कहा ये सब परिवार के लिए किया

Latest Posts

spot_img

you may like