‘दिल से दिल’ तक जैसी पॉपुलर टीवी सीरियल में काम कर चुकी मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर एक बुरी खबर सामने आई। दरअसल, लेंस पहनने के बाद अभिनेत्री की आंखों को गहरा नुकसान झेलना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें देखने में भी परेशानी होने लगी। इसके बाद एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनके आंखों पर पट्टी बांधी गई। अब अभिनेत्री ने बताया कि उनकी हालत कैसी है?
अचानक दिखना हुआ बंद
रिपोर्ट की माने तो जैस्मिन भसीन ने एक शो के दौरान अपनी आंखों में लेंस पहना हुआ था लेकिन लेंस लगाने के बाद उन्हें थोड़ा दर्द हुआ और अजीब सा भी लगा। हालांकि अधिक काम के कारण उन्होंने इस पर खास ध्यान नहीं दिया। धीरे-धीरे उनका दर्द बढ़ता गया जिसके बाद उनसे यह दर्द बर्दाश्त भी नहीं हो पा रहा था। ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा और डॉक्टर ने बताया कि लेंस लगाने की वजह से उनकी आंखों की कॉर्निया डैमेज हो गई है। इसकी वजह से उन्हें देख पाने में भी दिक्कत हो रही है। रिपोर्ट की माने तो जैस्मिन की आंखों पर अभी चार-पांच दिन पट्टी बंदी रहेगी जिसकी वजह से उन्हें देखने में थोड़ी दिक्कत हो रही है।
अभिनेत्री का छलका दर्द
अब अभिनेत्री ने विस्तार से बताते हुए कहा कि, “मैं 17 जुलाई को एक इवेंट के लिए दिल्ली में थी। मुझे नहीं पता कि वास्तव में मेरे लेंस में क्या खराबी हुई, लेकिन इसे पहनने के बाद मेरी आंखों में दर्द होने लगा और दर्द धीरे-धीरे तेज हो गया। मैं डॉक्टर को दिखाना चाहती थी, लेकिन काम की व्यस्तता के चलते मैंने पहले इवेंट में भाग लेने और फिर डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया। हम देर रात एक आई स्पेशलिस्ट के पास गए, जिन्होंने मुझे कॉर्नियल डैमेज के बारे में बताया और मेरी आंखों पर पट्टियां रख दीं।”
इसके आगे उन्होंने कहा कि, “मैं बहुत दर्द में हूं। डॉक्टरों ने मुझसे कहा है कि मैं अगले चार से पांच दिनों में ठीक हो जाऊंगी, लेकिन तब तक मुझे अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है। यह आसान नहीं है, क्योंकि मैं ठीक से देख नहीं पा रही हूं और दर्द के कारण सोना भी मुश्किल हो जाता है। सौभाग्य से मुझे अपना कोई भी काम टालना नहीं पड़ा। मुझे उम्मीद है कि मैं कुछ दिनों में ठीक हो जाऊंगी और काम पर वापस आ जाऊंगी।”
अली गोनी के साथ रिश्ते में हैं जैस्मिन
बता दें, जैस्मिन भसीन इन दिनों मशहूर अभिनेता अली गोनी को डेट कर रही है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करते रहते हैं। जैस्मिन कई पॉपुलर टीवी शो के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। उन्होंने फिल्म ‘हनीमून’ में काम किया था जिसमें वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आई थी।
ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं TV की ‘गोपी बहू’ Devoleena Bhattacharjee? करीबी ने शेयर की Good News!

