बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को लेकर खबर आ रही है कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी कहा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से जाह्नवी की हालत ठीक नहीं चल रही थी लेकिन वह फिर भी काम कर रही थी। इसी बीच उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसकी चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बता दे इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस के करीबायों के माध्यम से मिली है।
क्या हुआ है एक्ट्रेस को?
मीडिया रिपोर्ट को माने तो जाह्नवी कपूर को फूड प्वाइजनिंग हुई थी जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। फैमिली के करीबी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि, जाह्नवी अब ठीक है और जल्दी ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, जैसे ही जाह्नवी को लेकर ये खबर सामने आई थी फैंस के बीच हलचल पैदा हो गई और उनके ठीक होने की दुआ करने लगे। खैर जाह्नवी अब ठीक है।
गौरतलब है कि, जाह्नवी कपूर को हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह बहुत ही खूबसूरत नजर आई थी और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया था।
जाह्नवी की अपकमिंग फ़िल्में
बात करें जाह्नवी के काम के बारे में तो वह इन दिनों अपनी फिल्म ‘उलझ’ को लेकर सुर्खियों में है। बता दे इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है और फैंस को काफी पसंद भी आया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एक युवा ड्यूटी हाई कमिश्नर सुहाना भाटिया का किरदार निभा रही है।
यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है जिसमें गुलशन देवया, आदिल हुसैन जैसे कलाकार नजर आएँगे। इसके अलावा जाह्नवी को जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा’ में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ नाम की फिल्म भी है।
ये भी पढ़ें: जब महज 15 की उम्र में Janhvi Kapoor के साथ हुई थी अश्लीलता! एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

