बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘मिस्टर परफेक्निस्ट’ कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्त की बेटी इरा खान जल्द ही दुल्हन बनने वाली है। इरा खान 3 जनवरी 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ शादी करेगी, लेकिन इससे पहले ही इरा खान और नूपुर की कुछ कोजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसके बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं आखिर यूजर्स ने क्या कहा?
सर्द मौसम में साथ बिताई रात..
दरअसल, न्यू ईयर के इस खास मौके पर इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ स्टोरी शेयर की। इन तस्वीरों में इरा अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ एक गार्डन में बैठी हुई है। दोनों एक-दूजे के साथ कोजी होते हुए नजर आए। तस्वीर में नूपुर ने जहां ब्लैक लेदर जैकेट पहना हुआ था तो वही इरा खान ब्लैक स्वेटर में दिखाई दी। इसके साथ उन्होंने अपने बालों का मैसी बन बनाया हुआ था। देखा जा सकता है कि नूपुर और इरा सर्दियों के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके चेहरे की स्माइल सब बता रही है कि यह दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश है। हाल ही में कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हुई है, लेकिन इन सब के बीच इनकी ये कोजी तस्वीर चर्चा का विषय बन गई।
तस्वीरें देख क्या बोले यूजर्स?
जैसे ही कपल की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस ने इन पर जमकर प्यार लुटाया। कई लोगों ने इन्हें ‘बेस्ट कपल’ बताया तो कई लोगों ने इन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी भी बता दी। बता दे कुछ समय पहले ही इरा खान ने नूपुर के साथ सगाई की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। यह दोनों लॉकडाउन के बाद से ही एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। रिपोर्ट की माने तो कपल की शादी 3 जनवरी को होने वाली है। इसके अलावा 13 जनवरी को कपल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देगा जिसमें बॉलीवुड दुनिया से जुड़े तमाम सितारे शामिल होने वाले हैं।
आमिर की पहली पत्नी की बेटी है इरा
बता दें, इरा खान अपने पिता आमिर खान के बेहद करीब है। वह आमिर के साथ अक्सर खूबसूरत और मस्ती भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। इरा खान के अलावा उनका एक भाई भी है जिसका नाम जुनैद खान है। इरा और जुनैद आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के बच्चे हैं। रीना को तलाक देने के बाद आमिर खान ने किरण राव के साथ शादी रचाई थी जिसके बाद उनके घर बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ। लेकिन अब वह अपनी पत्नी किरण राव को भी तलाक दे चुके हैं। हालांकि अक्सर आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव को एक-दूसरे के साथ देखा जाता है।

