पिता Aamir के सामने लिपलॉक करते दिखे Ira-Nupur, तस्वीरें देख खुश हुए फैंस तो कुछ ने किया ट्रोल

इससे पहले इरा खान और नूपुर शिखरे ने 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। अब कपल ने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ शादी रचाई। बता दें, इससे पहले कपल की शादी कोर्ट मैरिज हुई थी, इसके बाद कपल ने 10 जनवरी को उदयपुर में ग्रैंड शादी रचाई जिसमें कई लोग शामिल हुए। इसी बीच नूपुर और इरा खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें यह दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। तो आईए देखते हैं कपल की शादी की तस्वीर..

उदयपर में हुई ग्रैंड शादी
बता दें, इससे पहले इरा खान और नूपुर शिखरे ने 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। अब कपल ने ग्रैंड वेडिंग की है। उदयपुर में उनकी शादी की तैयारी हुई। यहां पर कपल ने पूरे रीति-रिवाज के साथ एक दूसरे के साथ शादी रचाई। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, इरा खान और नूपुर क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर कपल की खूबसूरत तस्वीर वायरल हो रही है।

क्रिश्चियन दुल्हन बनी इरा खान
इरा क्रिश्चियन स्टाइल में नजर आ रही जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही है। साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग ज्वैलरी कैरी की और न्यूड मेकअप के साथ लुक को पूरा किया। वही उनके दूल्हे राजा ने इस दौरान बेंज कलर का कोट पैंट पहना हुआ था जिसमें वह काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे। देखा जा सकता है कि दोनों हाथों में हाथ डाले हुए वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे जहां पर फूलों की बारिश की गई और लोग इनकी खूबसूरती को निहारते रह गए।

कपल ने किया लिपलॉक
शादी के दौरान नूपुर और इरा ने एक दूसरे को लिपलॉक भी किया। यह तस्वीर का सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। जहां मेहमानों के बीच इरा और नूपुर की इस हरकत को पसंद किया गया तो सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया गया। हालांकि इरा खान के फैंस उन्हें शादी की जमकर बधाई दे रहे हैं।

लॉकडाउन में शुरू हुई थी प्रेम कहानी
बात की जाए इरा और नूपुर खान की प्रेम कहानी के बारे में तो साल 2020 यानी कि लॉकडाउन के समय इन दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद उनकी धीरे-धीरे दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। रिपोर्ट के माने तो इरा खान इस दौरान डिप्रेशन में थी जिससे निकलने के लिए नूपुर ने उनका काफी साथ दिया। इसके बाद इनका रिश्ता और भी मजबूत होता गया और फिर यह एक दूसरे के हमसफर बनने के लिए तैयार हो गए। फिर इन्होंने सगाई की और अब यह पति-पत्नी बन चुके हैं।

हमारे lehren.com के पूरे परिवार की तरफ से भी कपल को शादी की ढेरों बधाइयां…

ये भी पढ़ें: ‘कुछ को दिक्कत थी, लेकिन मेरी फिल्म..’ Animal के विवाद पर Ranbir ने तोड़ी चुप्पी

Latest Posts

spot_img

you may like