फ़िल्म ‘कबीर सिंह’ के म्यूजिक डायरेक्टर Vishal Mishra ने गाया भावविभोर कर देने वाला गाना ‘छठी मैया बुलाये’

फ़िल्म कबीर सिंह का सुपर हिट संगीत देने वाले म्यूजिक डायरेक्टर और कई अवार्ड जीतने वाले सिंगर कम्पोजर विशाल मिश्रा ने भी एक भाव विभोर कर देना वाला छठ गीत 'छठी मैया बुलाये' गाया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है

Vishal Mishra Chhath Song Release: दीपावली की रौशनी के बाद इन दिनों उत्तर भारत खास कर बिहार में महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गयी है। वहीं लोक आस्था के महापर्व छठ और उसके लोकगीतों की महिमा में सराबोर होने की तैयारी में है। ऐसे में फ़िल्म कबीर सिंह का सुपर हिट संगीत देने वाले म्यूजिक डायरेक्टर और कई अवार्ड जीतने वाले सिंगर कम्पोजर विशाल मिश्रा ने भी एक भाव विभोर कर देना वाला छठ गीत ‘छठी मैया बुलाये’ गाया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह गीत क्लिक रिकॉर्ड के म्यूजिक चैनल से रिलीज हुआ है और महज कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज के आकंड़े को पार कर गया है।

यूपी से आने वाले विशाल मिश्रा अब तक अपनी छोटी सी उम्र में आईफा, फ़िल्म फेयर, जी सिने अवार्ड जैसे अवार्ड जीत चुके हैं, वे अब छठ पूजा के लिए गीत लेकर आये हैं। छठ पूजा के इस गीत में पहली बार इतने सारे म्यूजिशियन एक साथ आये हैं और सभी लोग इंडिया टॉप म्यूजिशियन हैं। इसमें ओमकार, गौरव वासवानी, पारस नाथ जैसे दिग्गजों ने मिलकर क्षेत्रीय गीत को इंटरनेशनल गीत बनाने की कोशिश की है। इंसान जब तरक्की की और बढ़ता है तब बहुत कुछ पीछे छूट जाता है, लेकिन अपनी जड़ें नहीं छोड़ता। इसकी झलक विशाल के इस गाने में दिखेगी।

गाने को लेकर विशाल मिश्रा ने कहा कि महापर्व छठ पूजा के इस पावन अवसर पर बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ मेरी तरफ से ” छठी मैया और आप सभी को छोटी-सी भेंट है छठ पूजा का गीत ” ‘छठी मैया बुलाये’। आप हमें बहुत सारा प्यार और आशिर्वाद दीजिए। यह गीत तहे दिल से आप सब को अर्पण है। उन्होंने बताया कि यह गाना सभी श्रद्धालुओं को पसंद आएगी। इसका अपना अलग ही अंदाज और कलेवर है।

बता दें कि यह गाना बेहद भक्तिपूर्ण माहौल में बनाया हुआ है। इसके भक्तिमय लिरिक्स को कौशल किशोर ने बनाया है, जो बिहार के ही रहने वाले हैं और बीते साल मुस्कुराएगा इंडिया लिख कर पीएम मोदी का ध्यान आकर्षित किया था। वे इस बार छठी मइया का गीत लिखा है। विशाल मिश्रा ने खुद ही इसे कम्पोज किया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

ये भी पढ़े: Pawan Singh और Sapna Gill की फ़िल्म ‘मेरा वतन’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज़ ,लंदन में शूट हुई है फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like