Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan में Pooja Hedge  नहीं बल्कि Shehnaaz Gill को देखने के लिए फैंस हैं उत्साहित

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ जोकि आजकल काफी खबरों में बनी हुई हैं। इस फिल्म का हाल ही में रिलीज हुआ सॉन्ग येंतम्मा फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। फैंस इस फिल्म में शहनाज गिल को देखने के लिए काफी उत्साहित। फैंस इस फिल्म में पूझा हेडगे से भी ज्यादा शहनाज गिल को देखने के लिए उत्साहित हैं।

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट सिद्धार्थ कनन ने आज फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पॉल रखा है। इस फिल्म में उन्होंने ट्विट करते हुए फैंस से पूछा कि, ‘’#KisiKaBhaiKisiJaan में से किसे आप स्क्रीन पर देखना चाहते हैं?#ShehnaazGill #SiddharthNigam #PalakTiwari #raghavjuyal #siddharthkannan। सिद्धार्थ कनन के इस पॉल में 82 प्रतिशत लोगों ने शहनाज गिल को देखने के लिए वोट किया है।

इसके अलावा फैंस फिल्म किसी का भाई किसी की जान में शहनाज गिल को देखने के लिए ट्विट्स भी कर रहे हैं। एक फैन ने सिद्धार्थ के इस ट्विट पर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’निश्चित रूप से बिना किसी संदेह के #SHHNAAZGILL#KisiKaBhaiKisiJan लेकिन सभी कास्ट बहुत टैलेंटेड है..मैं यहां शहनाज के लिए हूं।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’#ShahnaazGill को परफॉर्म करते देखने के लिए पूरी तरह से उत्सुक हूं।’’ एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मैं वास्तव में सना के बॉलीवुड डेब्यू के लिए बहुत उत्साहित हूं ?? #SHEHNAAZGILL।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’केवल और केवल शहनाज गिल को लेकर उत्साहित हूं।’’

बता दें कि, फिल्म किसी का भाई किसी की जान को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेडगे नजर आयेंगी। यह फिल्म इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी।

ये भी पढ़ें: उमराह करने के बाद लौटी Hina Khan ने दिखाया बोल्ड लुक, यूजर्स बोले कुछ तो शर्म करो…

Latest Posts

spot_img

you may like