शराब  पीके मंच पर आकर लड़कियों को जलील करना भोजपुरी समाज का अपमान हैं: Akshara Singh

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भोजपुरी महिला कलाकारों के साथ हो रही बदसलूकी को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है।

Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह जोकि अपने बेबाक बयानों के लेकर खबरों में बनी रहती हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने भोजपुरी महिला कलाकारों के साथ हो रहे है दुर्व्यवहार पर एक बड़ा बयान दिया है। हाल फिलहाल में भोजपुरी महिला कलाकारों को मंच पर बुरा बर्ताव करने वाली घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। इसी पर अक्षरा सिंह ऐसे को लोगों लताड़ा है जो भोजपुरी महिला कलाकारों का सम्मान नहीं करते हैं। 

अक्षरा ने ऐसे को लोगों को लताड़ते हुए अपने आधिकारिक फैसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, ‘’दारू पीके मंच का और भोजपुरी समाज की गरिमा का अपमान करते लोग। शर्म आने लगी है की भोजपुरी समाज में पले बढ़े लोग आज लड़कियों को सरेआम मंच पे ज़लील करने को अपना गर्व मान रहे हैं। भोजपुरी की संस्कृति में मर्दों ने हमेशा औरतों को सम्मान दिया है उनकी रक्षा की है पर जिसने नहीं दिया है वो कही का नहीं रहा है इतिहास उठा के देख लेना। आप सब हैं ईश्वर है न्याय तो माता रानी करती है।’’

अक्षरा की इस पोस्ट का फैंस भी समर्थन कर रहे हैं। एक फैन ने अक्षरा की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’जब किसी महिला की सम्मान की बात आती है तो उस पर तर्क नहीं करते बल्कि साथ में खड़े होकर महिला की सम्मान की लड़ाई लड़ना चाहिए….. कैसा समाज बना कर रख दिया है लोगों ने महिलाओं को उनका हक अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए जो इस देश में सदियों से नहीं मिला…. अक्षरा जी इस लड़ाई में हम सब आपके साथ हैं। बांके बिहारी श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे।’’

https://www.facebook.com/plugins/post.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fsinghaksharaofficial%2Fposts%2Fpfbid0uYYjKMxdmPiLyCC6FrxKZ1Vc3LGabLyENhtcoowEzfHxp2RGxcc8QSEt7J8kDmr3l&show_text=true&width=500 (अक्षरा सिंह का फेसबुक अकाउंट का लिंक)

इसके अलावा एक और फैन ने अक्षरा को लताड़ते हुए लिखा कि, ‘’कितना भोजपुरी का सम्मान की और करती हैं आपलोग वो सब दिखता हैं, सब तो स्तर भोजपुरी का आपलोग ने गिराया है, फेसबुक और सोशल मीडिया पे आकर लिख देना व्यक्तिगत लड़ाई मे और दुसरो को निचा दिखाना सबसे आसान काम हैं, अपने भी गिरेबान में झाकिये जाकर पहले।’’

आपको बता दें कि, अक्षरा ने गायिका प्रियंका सिंह के साथ स्टेज पर हुए दुर्व्यवहार को लेकर भी आवाज उठाई थी। उन्होंने ने प्रियंका सिंह के लिए न्याय की मांग की थी। 

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar की Bade Miyan Chote Miyan में  AK-47, Troy और P-90 समेत इन खतरनाक हथियारों वाला वीडियो देख फैन बोला Pathaan से बड़ी फिल्म 

Latest Posts

spot_img

you may like