Hum Dil De Chuke Sanam completes 24 years facts about film: सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ को 24 साल पूरे होने वाले हैं। इस फिल्म को 18 जून 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। इस क्लासिक रोमेंटिक फिल्म के 24 साल पूरे हो जाने पर आज हम आपको इस फिल्म से जुड़े कुछ फैक्ट्स बतायेंगे।
हम दिल दे चुके सनम से जुड़े कुछ फैक्ट्स:
1.वनराज के रोल के लिए अजय पहली चॉइस नहीं थे: इस फिल्म में वनराज का रोल पहले सनी देओल, अक्षय कुमार, शाहरुख खान और आमिर खान को ऑफर हुआ था। लेकिन इन लोगों ने यह रोल करने से मना कर दिया था। इसके बाद वनराज का किरदार अजय देवगन ने निभाया था।
2.फिल्म ‘वो सात दिन’ से इंस्पायर: फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ साल 1983 में आई फिल्म ‘वो सात दिन’ से इंस्पायर थी। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की थीम पूरी तरह से फिल्म ‘वो सात दिन’ से प्रेरित थी।
3.फिल्म का टाइटल बदला गया: इस फिल्म का ओरिजिनल टाइटल ‘दिल तो हमने दिया सनम’ होना था। लेकिन बाद फिल्म का टाइटल बदलकर ‘हम दिल दे चुके सनम’ कर दिया गया था।
4.सलमान और ऐश्वर्या के अफेयर की शुरुआत: इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।
5.सलमान की बेस्ट परफॉर्मेंस: इस फिल्म में सलमान ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। इस फिल्म में सलमान खान की एक्टिंग को क्रिटिक्स ने सराहा था।
6.केके को फिल्म से पहचान मिली: इस फिल्म से दिवंगत सिंगर केके को बहुत बड़ा फेम मिला था। फिल्म में उनका सॉन्ग ‘तड़प-तड़प’ दर्शकों को काफी पसंद आया था। यह सॉन्ग फिल्म का मुख्य ब्रेकिंग प्वाइंट था।
7.सलमान अपनी सौतेली मां हेलन के साथ पहली बार काम किया: इस फिल्म में सलमान खान की सौतेली मां हेलन ने फिल्म में अभिनेता की मां का किरदार निभाया था।
ये भी पढ़ें: Mithun Chakraborty की Commando को 35 साल हुए पूरे, इस फिल्म में मिथुन ने किए थे काफी खतरनाक स्टंट

