Hum Aapke Hain Koun की रिलीज के 30 साल, Salman Khan नहीं प्रेम के किरदार के लिए ये एक्टर था पहली पसंद

राजश्री बैनर तले बनी फिल्म हम आपके हैं कौन ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की रिलीज के अब 30 साल पूरे हो चुके हैं

Hum Aapke Hain Koun Celebrates 30 Years: फिल्म अभिनेता सलमान खान और धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित की लीड भूमिका से सजी फिल्म हम आपके हैं कौन की रिलीज के 30 साल पूरे हो गए हैं। राजश्री के बैनर तले बनी इस फिल्म को सूरज बडजात्या ने निर्देशित किया था। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी ने एक नया इतिहास लिखा था। फिल्म में रिकॉर्डतोड़ 14 गाने थे और ये सभी गाने ब्लॉकबस्टर गाने साबित हुए थे। इस फिल्म की कहानी को राजश्री के बैनर तले ही बनी फिल्म नदिया के पार से एडॉप्ट किया गया था। फिल्म की जबरदस्त कामयाबी ने माधुरी दीक्षित और सलमान खान की फिल्मी करियर को नई उड़ान दी थी।

Hum Aapke Hain Koun एक पारिवारिक फिल्म थी, जिसमें रोमांस,कॉमेडी और इमोशन का भरपूर तड़का लगाया गया था। जानकारी के मुताबिक जब सूरज बडजात्या इस फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहे थे। तो शुरू शुरू में उनकी पहली पसंद प्रेम के रोल के लिए आमिर खान थे। सूरज आमिर को प्रेम बनाना चाहते थे लेकिन किसी कारणवश आमिर इस फिल्म से जुड़ नहीं पाए। बाद में सूजर बडजात्या ने सलमान खान को प्रेम बनाया और सलमान खान ने फिर अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली। माधुरी दीक्षित और सलमान खान की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।

सलमान खान की भाभी का रोल इस फिल्म में रेणुका शहाणे ने निभाया था। जानकारी के मुताबिक पहले इस फिल्म में सलमान खान की भाभी का रोल करने के लिए कोई भी बड़ी एक्ट्रेस तैयार नहीं हो रही थी। इसके बाद सूरज ने इस रोल के लिए दूसरी एक्ट्रेस की तलाश करना शुरू और उनकी तलाश रेणुका शहाणे पर आकर खत्म हुई। रेणुका ने अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म की शूटिंग के दौरान रेणुका सीढ़ियों से गिरने की शूटिंग के दौरान घायल भी हो गई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस बिंदु के एक सीन को भी कई बार शूट किया गया था।

इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित के अलावा मोहनीस बहल,अनुपम खेर,रीमा लागू,लक्ष्मीकांत बर्डे,आलोक नाथ,दिनेश हिंगू,हिमानी शिवपुरी आदि प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में रामलक्ष्मण का संगीत था। जो उस समय बहुत ही पॉपुलर हुआ था। राजश्री ने फिल्म के 30 साल पूरे होने पर अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक मिनट में पूरी फिल्म के रोमांस और कॉमेडी को एक्सप्लोर किया गया है। यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Subhash Ghai ने Jackie Shroff को बताया बैड एक्टर, तो SRK के साथ हुए झगड़े के बाद फिल्म मेकर ने लिया था ये बड़ा…

Latest Posts

spot_img

you may like