Hrithik Roshan ने अपनी जबरदस्त बॉडी बनाने की मेहनत के बारे में बोली यह बात

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग में व्यस्त है। अभिनेता ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के लिए जबरदस्त बॉडी बनाई है। इस फिल्म के लिए बॉडी बनाने की पीछे की मेहनत को अभिनेता ने अपने फैंस के साथ साझा किया है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक तस्वीर को साझा करते हुए एक पोस्ट साझा की। 

ऋतिक रोशन ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’जब डाइट और स्लीप स्कोर ठीक हो तो बहुत अच्छा लगता है।नवंबर 2022 में इसे शुरू किया था। अब बस इसको स्थिर रखना है और बिल्कुल भटकना नहीं है। 

यह मजेदार है कि कैसे खाना और सोना आसान लगता है, लेकिन इसे सही तरीके से मैनेटेन करना काफी मुश्किल हैं। क्योंकि इसके लिए एक शांत दिमाग और अनुशासित दिनों की आवश्यकता होती है। जबकि ट्रेनिंग और जिम इतना सरल है क्योंकि इसके लिए गुस्से  की आवश्यकता होती है जोकि खाने और सोने की तुलना में कहीं अधिक आसान है। ध्यान ने मुझे यहां तक पहुंचने में बहुत मदद की है। कितना उबाऊ लगता है। लेकिन एक बार जब आप इसे पर्याप्त समय देते हैं, तो जादुई तरीके से सब होता हैं। मैंने एक साल पहले 10 मिनट से शुरुआत की थी। और आज एक घंटा कम लगता है।’’

ऋतिक रोशन की इस पोस्ट से कई एक्टर्स और फैन प्रेरित हुए हैं। इस पोस्ट पर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बहुत खूब ! तुम मुझे सिखाओगे कि कैसे ध्यान करना है और उन मसल्स को बनाना है।’’ इसके अलावा अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बिल्कुल सही कहा।’’

अभिनेता ऋतिक रोशन की इस पोस्ट को फैंस को भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट पर फैंस भी काफी अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’इसलिए हम आपको ग्रीक गॉड कहते हैं।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि,’’पूरी फिल्म इंडस्ट्री में आपसे बेहतर कोई नहीं है। आप सबसे हैंडसम और सेक्सी हैं, दुनिया में आपका कोई कॉम्पिटिशन नहीं।’’

वर्कफ्रंट की बात करे तो ऋतिक रोशन अभी अपनी फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग में व्यस्त है। उनकी यह फिल्म अगले साल तक रिलीज हो जायेगी। वे इस फिल्म के अलावा ‘वॉर 2’ में नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें: GHKKPM के सेट पर लगी आग से सुरक्षा पर सवाल, फिल्म सिटी में फायर सेफ्टी मानक का अभाव

Latest Posts

spot_img

you may like