Hina Khan ने बनारस के गंगा घाट पर खाई भेलपुरी, घुंघट में किसी ने एक्ट्रेस को नहीं पहचाना, बोली पप्पू पास हो गया

एक्ट्रेस हिना खान को हाल ही में बनारस की गलियों और घाटों पर घूमते देखा गया है और मजेदार बात ये है कि किसी ने भी एक्ट्रेस को पहचान नहीं पाया

Hina Khan Spotted At Vanaras Ganga Ghat: टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने बोल्ड अदाओं और बेबाक अंदाज़ के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की आलोचना का शिकार होती रहती हैं। पर बावजूद इसके वो इनकी परवाह नहीं करती है। एक्ट्रेस हिना खान को हाल ही में बनारस की गलियों और घाटों पर घूमते देखा गया है और मजेदार बात ये है कि किसी ने भी एक्ट्रेस को पहचान नहीं पाया।

हिना खान ने बनारस के गंगाघाट पर घूमने का एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होने कैप्शन में लिखा है कि बनारस के गंगा घाट पर एक शाम, एक एक्टर संघर्ष करके नॉर्मल लाइफ जीने की कोशिश करने का अनुभव प्राप्त कर रहा है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रियक्शन दे रहे हैं। अधिकतर यूजर्स एक्ट्रेस पर प्यार बरसा रहे हैं।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस हिना खान दिन में किसी इवेंट में भाग लेने जाती हैं और शाम होते ही वो गंगाघाट पहुंच जाती है। गंगा घाट को सबसे बचने के लिए लंबा घूंघट निकाल लेती हैं ताकि कोई पहचान न पाए। जैसे वो घाट के किनारे पहुंचती हैं, पूरे ऐहतराम के साथ वो गंगाजल का अर्ध देती हैं और फिर घूमने निकल पड़ती हैं। घूमते घूमते ही वो भेलपुरी की दुकान पर पहुंच जाती हैं। जहां एक्ट्रेस भेलपुरी बनवाकर खाती भी हैं। मजेदार बात ये है कि घूंघट की वजह से दुकानदार इन्हे पहचान नहीं पाता, लेकिन एक्ट्रेस को शेवपुरी का स्वाद काफी अच्छी लगता है और वो कहती है कि पप्पू तो पास हो गया।

भेल का मजा लेकर एक्ट्रेस हंसते हुए आगे बढ़ जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा है कि मैम मैंने आपको घाट पर देखा था पर स्योर नहीं था कि आप ही हो। दूसरे ने लिखा है कि इतनी बड़ी एक्ट्रेस होने के बावजूद आपका दिल भी एक आम लड़की जैसा ही है। एक ने लिखा है कि ऐसे कोई हिना खान नहीं बन जाता। तो एक अन्य ने हिना को अक्षरा समझ कर लिखा है कि कभी कोलकाता भी आइए मैडम। हालाकि फैन्स के कमेट्स पर एक्ट्रेस ने कोई रियक्शन नहीं दिया है।

ये भी पढ़े: Charu Asopa ने  Sushmita Sen को बताया बहुत हिम्मती, बोलीं हार्ट अटैक के बारे में किसी को भी नहीं बताया था

Latest Posts

spot_img

you may like