ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही Hina Khan ने कटवाए बाल, बेटी का ऐसा हाल देखकर फूट-फूटकर रोने लगी मां, फैंस भी हुए भावुक!

हिना खान को टीवी की सबसे सफल एक्ट्रेस माना जाता है। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में अक्षरा बहू के किरदार में नजर आई थी।

छोटी पर्दे की क्वीन कहीं जाने वाली पापुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ रही है। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ गंभीर बीमारी का खुलासा किया जिसके बाद हर कोई दंग रह गया। इस दौरान टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने अभिनेत्री का हौसला बढ़ाया तो वही उनके फैंस ने उनके जल्द ही ठीक होने की कामना की। इसी बीच हिना खान ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने अपने पूरे बाल कटवा दिए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भावुक हो गए तो वहीं एक्ट्रेस की मां बुरी तरह रोती हुई नजर आ रही है।

हिना ने साझा किया इमोशनल वीडियो
बता दें, हिना खान ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है जिसके साथ उन्होंने लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा। इस कैप्शन को पढ़कर हर कोई इमोशनल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, हिना खान अपने बाल कटवाते हुए नजर आ रही है। इस दौरान उनकी मां की हिम्मत टूटी और वह रोने लगी। हालाँकि हिना खान ने अपने आत्मविश्वास से अपनी मां का हौसला भी बढ़ाया, साथ ही उनके चेहरे से जरा सी भी मुस्कान गायब नहीं हुई। उन्होंने हंसते मुस्कुराते अपने बाल कटवाए।

हिना ने फैंस से की दुआ की मांग
हिना खान ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि, “मैंने इस लड़ाई को जीतने के लिए खुद को हर संभव मौका देने का फैसला किया है। मैं अपने खूबसूरत बालों को झड़ने से पहले ही छोड़ देना चाहती हूं। मैं इस मानसिक टूटन को कई हफ्तों तक सहन नहीं करना चाहती थी। इसलिए, मैंने अपना ताज छोड़ना चुना क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि मेरा असली ताज मेरा साहस, मेरी ताकत और मेरे लिए मेरा प्यार है। मैं अपनी कहानी, अपना सफर रिकॉर्ड कर रही हूं, ताकि ये ध्यान रखा जा सके कि खुद को गले लगाने के मेरी कोशिश हर किसी तक पहुंचें। अगर मेरी कहानी किसी के लिए एक दिन भी बेहतर बना सकती है, तो ये इसके लायक है।”

इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने काफी कुछ लिखा। वहीं अंत में उन्होंने कहा कि, “धन्यवाद और आपसे प्यार.. भगवान हमारे दर्द को कम करें और हमें जीतने की शक्ति दें। प्लीज मेरे लिए प्रार्थना करें।” हिना का ये वीडियो देखने के बाद हर कोई भावुक है।

टीवी की टॉप एक्ट्रेस है हिना खान
हिना खान को टीवी की सबसे सफल एक्ट्रेस माना जाता है। उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में अक्षरा बहू के किरदार में नजर आई थी जिसके माध्यम से उन्हें घर-घर में सफलता हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो में हिस्सा लिया जहां पर भी उन्होंने अपनी मौजूदगी से हर किसी का दिल जीता।

ये भी पढ़ें: ‘फेक हैं Hina Khan का कैंसर, जल्द ही सामने आएगी सच्चाई..’ Bigg Boss के इस कंटेस्टेंट ने उड़ाया मजाक!

Latest Posts

spot_img

you may like