जब कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ी थी Hina Khan-Shilpa Shinde, की थी सारी हदें पार, एक-दूजे को खूब किया था जलील!

शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस-11 की ट्रॉफी जीती थी। इस दौरान हिना खान भी सेकंड रनरअप रही थी। दोनों की फैंस फॉलोइंग तगड़ी है।

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा बहू के किरदार से घर-घर में मशहूर हिना खान अब तक कई शोज का हिस्सा रही और उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ही तगड़ी है। हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है और उन्होंने खुद इसका खुलासा किया है। इसके बाद से ही टीवी इंडस्ट्री सकते में है तो वहीं उनके फैंस भी हैरान हो गए। इस दौरान कई फैंस ने हिना का हौसला बढ़ाया साथ ही उनके जल्द ही ठीक उन्हें की कामना की। इसी हम बात करेंगे हिना खान और पापुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे से जुड़ी एक घटना के बारे में जब ये दोनों एक-दूसरे की दुश्मन बन गई थी।

बिग बॉस के घर में हुआ था बवाल
दरअसल, शिल्पा शिंदे और हिना खान ने एक साथ ‘बिग बॉस-11’ में हिस्सा लिया था। इन दोनों की जर्नी बहुत ही खूबसूरत रही लेकिन बिग बॉस के घर में शिल्पा शिंदे और हिना खान की तगड़ी लड़ाई देखने को मिली। यहां तक की यह दोनों ने एक दूसरे की शक्ल देखने से भी इंकार कर दिया था।

बिग बॉस के घर में एक बार हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच इतनी तगड़ी लड़ाई हुई थी कि हिना खान इस दौरान सारी हदें पार कर दी थी। जी हां..उन्होंने शिल्पा शिंदे को ‘चॉल गर्ल’ कह दिया था। हिना खान ने कहा था कि, “मेरी जैसी बन कर दिखा शिल्पा शिंदे लूजर। शक्ल है नहीं, अक्ल है नहीं, भैंसी जैसी है। करेगी क्या?”

शिल्पा ने जीती थी ट्रॉफी
इसके बाद शिल्पा कहती है कि, “तुम बहुत ज्यादा ओवर रिएक्ट करती हो। बहुत एग्रेसिव हो जाती हो, मुझे तुम्हारा वो प्वॉइंट ऑफ व्यू अच्छा नहीं लगता।” इसके बाद हिना भी चुप नहीं बैठीं, वे कहती है कि, “मैं यहां किचन में रहने नहीं आई हूं। मैं टास्क करने आई हूं। अपनी मौजूदगी दिखाने आई हूं। हर जगह परफॉर्म करने आई हूं।” खैर, फिर वक्त के साथ इनका झगड़ा खत्म हो गया। इस दौरान शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस-11 की ट्रॉफी जीती थी। इस दौरान हिना खान भी सेकंड रनरअप रही थी।

ये भी पढ़ें: कभी रद्दी बेचकर अपना घर चलाती थी ये बच्ची, आज TV की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस, एक दिन में कमाती लाखों रुपए!

Latest Posts

spot_img

you may like