TMKOC में सोढ़ी का किरदार निभा चुके अभिनेता Gurucharan Singh के लापता होने की खबर, कुछ दिनों से अनफिट थे टीवी के सोढ़ी

गुरुचरण सिंह दिल्ली एअरपोर्ट जाते वक्त 22 अप्रैल को गायब हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है। दिल्ली से वो मुंबई आने के लिए फ्लाइट लेने एअरपोर्ट जा रहे थे

TMKOC’s Sodhi Aka Gurucharan Singh Reported Missing: टीवी का मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर से खबरों में है। इस मशहूर सिटकॉम में सोढ़ी का किरदार निभा चुके अभिनेता गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी 5 दिन से दिल्ली से लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। ये भी कहा जा रहा है कि गुरुचरण पिछले कुछ महीनों से अनफिट थे और उन्होने कुछ टेस्ट भी करवाए थे। गुरुचरण सिंह के लापता होने से उनका परिवार व फैन्स काफी चिंतित हैं।

गुरुचरण सिंह दिल्ली एअरपोर्ट जाते वक्त 22 अप्रैल को गायब हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है। दिल्ली से वो मुंबई आने के लिए फ्लाइट लेने एअरपोर्ट जा रहे थे। वो न तो मुंबई पहुंचे हैं और न ही दिल्ली अपने घर। ऐसे में उनके पिता ने 25 अप्रैल को दिल्ली के पालम पुलिस थाने में बेटे के गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी, लेकिन अभी तक सोढ़ी का कुछ पता नहीं चल पाया है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि उनका किडनैप हो गया है । आपको बता दें कि गुरुचरण सिंह उर्फ टीवी के सोढ़ी ने अपने पिता के स्वास्थ्य समस्याओं के चलते तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को 2020 में ही छोड़ दिया था।

रिपोर्ट्स की माने तो गुरुचरण सिंह की मुंबई में विस्तारा फ्लाइट थी लेकिन वो फ्लाइट में बैठे ही नही। परिवार के सूत्रों के मुताबिक गुरूचरण सिंह की कई दिनों से तबीयत खराब थी। इसलिए उन्होने कुछ खाना भी नहीं खाया था। उनके पेट में दर्द रहता था। खबर के मुताबिक वो दिल्ली एअरपोर्ट के लिए घर से निकले जरूर थे लेकिन एअरपोर्ट पहुंचे ही नहीं। पुलिस ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि वो गुरूचरण को जल्द ही ढूढ लेंगी। उधर गुरूचरण सिंह के साथ शो में काम करने वाले अभिनेता मंदार चंदवाडकर ने अपनी साथी कलाकार के गायब होने पर चिंता जताई है।

मंदार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उम्मीद है कि गुरुचरण सिंह सही सलामत जल्द ही घर आ जाएंगे। अब देखना ये है कि पुलिस इस मामले को कब तक हल कर पाती है।

ये भी पढ़े: अब कहां गुम सी हो गई ‘ससुराल गेंदा फूल’ की सुहाना? बहन Aarti की शादी में दिखाई झलक तो याद आए पुराने दिन!

ताज़ा ख़बरें