पिता सुपरस्टार, बहन भी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस, लेकिन ये एक्टर निकला महाफ्लॉप, फिर सनी देओल ने बचाया डूबता करियर!

लव सिन्हा ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'सदिया' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में ऋषि कपूर, हेमा मालिनी, जावेद शेख और रेखा जैसे सितारे नजर आए थे।

फिल्म इंडस्ट्री को स्टार किड्स के बिना अधूरा माना जाता है। ऐसे कई स्टार्स है जिनके माता-पिता तो इंडस्ट्री के सुपरस्टार रहे चुके हैं और इन्होंने भी इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। इसमें रितिक रोशन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना करिश्मा कपूर समते ऐसे तमाम कलाकार रहे हैं जिन्होंने माता-पिता के साथ-साथ खुद भी सफलता हासिल की। लेकिन कुछ ऐसे भी कलाकार रहे हैं जिनके माता-पिता तो सुपरस्टार लेकिन यह महा फ्लॉप रहे। आज हम बात करेंगे इंडस्ट्री के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन इनका फिल्मी करियर बहुत ही खराब रहा। वहीं जब इन्हें थोड़ा सनी देओल ने सहारा दिया तो इनका नाम चमक उठा। तो चलिए जानते हैं इस एक्टर के बारे में…

कौन है ये एक्टर?
दरअसल, हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा के बारे में। शत्रुघ्न सिन्हा 70 और 80 के मशहूर एक्टर रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना विनोद खन्ना, धर्मेंद्र जैसे बड़े-बड़े कलाकारों के साथ उन्होंने स्क्रीन साझा की। वहीं उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ‘दबंग’, ‘राउडी राठोड’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाली सोनाक्षी अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी है और उनकी खुद की अपनी एक पहचान है।

एक के बाद एक फ्लॉप रही फ़िल्में
लेकिन बात आती है जब उनके भाई लव सिन्हा के बारे में तो उन्हें इंडस्ट्री में आए हुए करीब 13 साल हो चुके हैं, लेकिन फिर भी वह कोई खास कमाल नहीं कर पाए। लव सिन्हा ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘सदिया’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में ऋषि कपूर, हेमा मालिनी, जावेद शेख और रेखा जैसे सितारे नजर आए थे लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘पलटन’ में काम किया लेकिन यह फिल्म अभी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद लव सिन्हा को सनी देओल का सहारा मिला।

सनी देओल ने चमकाई किस्मत
जी हां.. साल 2023 में रिलीज हुई ‘ग़दर-2’ में सनी देओल के साथ लव सिन्हा ने काम किया जो साल 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में लव का स्पेशल अपीयरेंस था और लोगों ने इन्हें इस फिल्म में नोटिस भी किया। बता दे लव ने इस फिल्म में फरीद का किरदार निभाया था। फिलहाल लव सिन्हा कुछ अन्य प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त है।

ये भी पढ़ें: Manisha, Sonakshi या फिर Aditi, ‘हीरामंडी’ में तवायफ बनने के लिए किसने वसूली सबसे ज्यादा फ़ीस?

ताज़ा ख़बरें