Nadeem Shravan का इस एक्ट्रेस व उसकी मां के साथ था छत्तीस का आंकड़ा, Baazigar को ठुकरा करके की बड़ी गलती फिर Anu Malik…

हाल ही के अपने एक इंटरव्यू में अब्बास मस्तान ने संगीतकार जोड़ी नदीम श्रवण को लेकर बड़ा खुलासा किया है और ये भी बताया है कि इस संगीतकार जोड़ी ने बाजीगर में काम क्यों नहीं किया था

Abbas-Mustan Reveal Why Nadeem Shravan Rejected Baazigar: फिल्म निर्माता जोड़ी अब्बास मस्तान का नाम बॉलीवुड में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। 90 के दशक में इस जोड़ी ने कई कामयाब फिल्में हिंदी सिनेमा को दी थी। इनमें शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर का नाम भी शामिल है। बाजीगर में शाहरुख खान के अलावा शिल्पा शेट्टी व काजोल लीड में थी। इस फिल्म से जुड़ी कुछ बातें हाल ही में अब्बास मस्तान ने अपने एक इंटरव्यू में शेयर की हैं।

अब्बास मस्तान ने हाल ही में रेडियो नशा को लिए इंटरव्यू में इस फिल्म के संगीत पक्ष के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी पहली पसंद संगीतकार के रूप में नदीम श्रवण थे,लेकिन संगीतकार की इस जोड़ी ने जब सुना कि इस फिल्म में काजोल काम कर रही हैं। तो उन्होने बाजीगर में काम करने से इनकार कर दिया। इस बारे में पूछे जाने पर नदीम श्रवण ने कहा कि उनका काजोल और उनकी मां तनुजा के साथ कुछ विवाद है। अब्बास को तो इस बारे में कुछ याद नहीं था लेकिन मस्तान ने कहा कि जब वो नदीम श्रवण से मिलने गए। तब उन्होने सारी कास्टिंग के बारे में भी बातें की। संगीतकार को जब मालुम हुआ कि फिल्म में काजोल लीड में हैं। तो उन्होने अब्बास मस्तान से काजोल को हटाने के लिए कहा लेकिन अब्बास मस्तान ने कहा कि अब सब कुछ फाइनल हो गया है। काजोल को फिल्म से नहीं निकाल सकते।

नदीम श्रवण के ज्यादा बहस करने पर अब्बास मस्तान ने कहा कि फिल्म बनेगी तो काजोल के साथ नहीं तो नहीं बनेगी और अगर फिल्म से कोई बाहर जाएगा तो नदीम श्रवण जाएंगे और इस तरह से नदीम श्रवण को हटाकर फिल्म में संगीत के लिए अनु मलिक को साइन किया गया। फिर अनु मलिक ने ऐसा संगीत बनाया कि फिल्म जबरदस्त कामयाब रही और फिल्म इंडस्ट्री को तीन सुपर सितारे मिले। काजोल,शिल्पा शेट्टी और शाहरुख खान। जानकारी के मुताबिक नदीम श्रवण का काजोल के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी, क्योंकि संगीतकार जोड़ी ने बेखुदी में एक्ट्रेस के साथ काम किया था।

रिपोर्ट्स की माने तो नदीम श्रवण एक बार जब काजोल के घर गए थे। तो उनकी मां तनुजा के व्यवहार से वो खफा थे और बाद में संगीतकार की इस जोड़ी ने काजोल के साथ काम न करने का फैसला लिया था। शायद इसीलिए बाजीगर में काजोल के साथ काम न करने के पीछे की यही वजह भी थी। बहरहाल नदीम श्रवण के जाने से फिल्म पर कुछ खास असर नहीं पड़ा था। संगीत का जिम्मा अनु मलिक ने संभाला और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी।

ये भी पढ़े: Janhvi Kapoor ने Boyfriend Shikhar Pahadia के साथ शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कम शब्दों में कह दी बड़ी बात

ताज़ा ख़बरें