अब कहां गुम सी हो गई ‘ससुराल गेंदा फूल’ की सुहाना? बहन Aarti की शादी में दिखाई झलक तो याद आए पुराने दिन!

रागिनी खन्ना ने 'भास्कर भारती', 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी', 'देख इंडिया देख', '10 का दम' जैसे शो में हिस्सा लिया था।

टीवी की दुनिया हो या बॉलीवुड की दुनिया यदि कलाकार निरंतर नहीं दिखाई दे तो लोग भी इन्हें भूलने लगते हैं। हालांकि कुछ किरदार ऐसे हैं जो हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं। इनमें से एक टीवी दुनिया का सबसे पॉपुलर धारावाहिक ‘ससुराल गेंदा फूल’ यदि आपने देखा होगा तो आपको इस टीवी शो की सुहाना जरूर याद होगी? अपनी प्यारभरी बातें, चंचल अदाएं और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली सुहाना ने एक समय पर टीवी की दुनिया में राज किया था, लेकिन अब वह गुमनाम सी हो गई है। तो चलिए जानते हैं सुहाना के बारे में…

टीवी शो से घर-घर में मशहूर हुईं सुहाना
दरअसल, ससुराल गेंदा में सुहाना का किरदार निभाने वाली कोई और नहीं बल्कि गोविंदा की भांजी और पापुलर एक्ट्रेस रागिनी खन्ना है। जी हां.. वही रागिनी खन्ना जो 2 दिन पहले ही अपनी बहन आरती सिंह की शादी में शामिल हुई थी जहां पर उन्होंने अपनी मौजूदगी से हर किसी का दिल जीत लिया था।

रागिनी खन्ना की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस उन्हें देखने के बाद काफी एक्साइटेड हो गए। वहीं सोशल मीडिया पर प्याभरे कमेंट्स से पूरा कमेंट बॉक्स भर गया और फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई। कई लोगों ने तो सुहाना यानी की रागिनी खन्ना से कमबैक करने की भी डिमांड की।

12 साल से है टीवी से दूर
बता दे रागिनी खन्ना जब ससुराल गेंदा फूल में नजर आ रही थी तो उन्हें इस शो से काफी पापुलैरिटी मिली थी। एक्ट्रेस को टीवी से गायब हुए करीब 12 साल हो गए हैं। अब ऐसे में फैंस उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक रागिनी ने इस पर कोई बयान नहीं।

बता दे रागिनी खन्ना 39 की हो गई है लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। पिछले दोनों उन्होंने शादी पर बात करते हुए बताया था कि, “मुझे एक सिंपल लड़के से शादी करनी है जो सिर्फ शादी करने वाला हो मुझे डिवोर्स नहीं लेने वाला।”

इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने मामा गोविंद को लेकर भी कहा था कि, “गोविंदा की भांजी होने के नाते उन्हें इंडस्ट्री में कभी इस चीज का फायदा नहीं मिला है। लेकिन मेरे मामा गोविंदा और उनके परिवार के साथ अच्छे रिश्ते हैं।” बता दे इससे पहले रागिनी खन्ना ने ‘भास्कर भारती’, ‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’, ‘देख इंडिया देख’, ’10 का दम’ जैसे शो में हिस्सा लिया था। फ़िलहाल वह सोशल मीडिया पर एक्टिव है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली की बहन जो उन्ही की तरह TV की पॉपुलर एक्ट्रेस? सच्चाई जान खा जाएंगे धोखा!

ताज़ा ख़बरें