Swayamvar- Mika Di Vohti: मीका सिंह को मिल गई उनकी दुल्हनिया, यह एक्ट्रेस बनी विजेता!

मशहूर सिंगर मीका सिंह के स्वयंवर-मीका दी वोटी' में उन्हें उनकी दुल्हनिया मिल ही गई। एक्ट्रेस आकांक्षा पूरी को उन्होंने अपनी दुल्हनिया चुन लिया है

Swayamvar- Mika Di Vohti Winner: रियलिटी शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ में मीका सिंह को उनकी दुल्हनिया मिल गई। जी हाँ मीका सिंह की पुरानी दोस्त रह चुकी आकांक्षा पूरी ने मीका सिंह का दिल जीत लिया है । आकांक्षा पूरी बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी है, यही नहीं उनके टीवी शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में उनके पार्वती के किरदार के बाद उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। वही बात करे मीका सिंह और आकांक्षा पूरी के रिश्ते की तो दोनों काफी सालो से एक दूसरे के करीब रहे है। कई बार दोनों के अफेयर की खबरे भी सामने आती रही है। 

मीका सिंह के स्वयंवर के लिए देशभर से 12 लड़किया आयी थी। लेकिन जैसे जैसे शो आगे बढ़ता रहा उसके बाद अचानक से एक्ट्रेस आकांक्षा पूरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है। आकांक्षा के शो में एंट्री से लोगो को इस बात का अंदाजा लग गया था की वे ही मीका की दुल्हनिया बनेगी। वैसे खबरों की माने तो मीका ने अभी तक आकांक्षा से शादी नहीं रचाई है अभी केवल उन्होंने आकांक्षा के गले में वरमाला डाला। खबरों की माने तो मीका अभी मीडिया से दूर आकांक्षा के साथ क्वालिटी टाइम बिताने चाहते है। इसके अलावा मीका ने आकांक्षा के परिवार वालो से मुलाकात भी की। 

आकांक्षा ने अपने वाइल्ड कार्ड एंट्री के समय यह कहा था की जब उन्होंने मीका को किसी और लड़की के साथ देखा तब उन्हें उनके प्यार का अहसास हुआ। 

आपको बता दे की शो में 3 फाइनलिस्ट की लिस्ट में आकांक्षा पूरी, प्रातिका दास और नीत महल पहुंचे थे। और इनमे से मीका सिंह ने अपनी पुरानी दोस्त आकांक्षा पूरी को अपने हमसफ़र के लिए चुना। शो का फाइनल एपिसोड 25 जुलाई को होने वाला है।

ये भी पढ़े: Khatron Ke Khiladi 12 के टास्क में Shivangi Joshi ने जमकर बहाएं आंसू

ताज़ा ख़बरें