Khatron Ke Khiladi 12 के टास्क में Shivangi Joshi ने जमकर बहाएं आंसू

Khatron Ke Khiladi 12 : बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में सभी कंटेस्टेंट के छक्के छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब एक इलेक्ट्रिक शॉक के टास्क के दौरान शिवांगी जोशी की हालत हो गई खराब, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Khatron Ke Khiladi 12 : टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ( Shivangi Joshi) वैसे अपने मासूमियत और अदाकारी को लेकर दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। शिवांगी जोशी की काफी तगड़ी फैन फोल्लोविंग है। इन दिनों टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में नजर आ रही हैं। ऐसे में अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के सेट पर शिवांगी जोशी ने जमकर आंसू बहाए।

दरअसल आपको बता दें कि रोहित शेट्टी ने शिवांगी जोशी को एक टास्क दिया जिसे करने के चक्कर में शिवांगी जोशी के आंसू निकले। दरअसल एक इलेक्ट्रिक शॉक के टास्क के दौरान रोहित शेट्टी ने टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और मिस्टर फैजू की जोड़ी बनाई थी। ऐसे में खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में रोहित शेट्टी द्वारा दिए गए इस टास्क को पूरा करते समय शिवांगी जोशी को कई बार बिजली के झटके खाने पड़े। वहीं इस टास्क के दौरान मिस्टर फैजू की हालत खराब हो गई। इस टास्क को खत्म करने के बाद शिवांगी जोशी बुरी तरह से कांपने लग गई थी।

वही आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) के इस टास्क के बीच में ही शिवांगी जोशी रोने लग गई। मगर फिर भी उन्होंने इस टास्क को बीच में नहीं छोड़ा। ऐसे में शिवांगी जोशी ने स्टार्स को पूरा करने की काफी कोशिश की, मगर उनकी बिगड़ती हालत को देखकर रोहित शेट्टी ने इस दास को बीच में ही रुकवा दिया। ऐसे में इसके तुरंत बाद खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की मेडिकल टीम ने फॉरेन शिवांगी जोशी का चेकअप किया। बता दी कि सांस न आने की वजह से शिवांगी जोशी अपने होश खोने लग गई थी। शिवांगी जोशी की ऐसी हालत देखकर वहां खड़े सभी लोग चौंक गए। ऐसे में शिवांगी जोशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Saba Azad के हाथों में हाथ डाले दिखें Hrithik Roshan, एयरपोर्ट पर एक साथ आये नज़र 

ताज़ा ख़बरें