Maha Shivratri: Ajay Devgn ने Bholaa से शेयर की महाआरती की तस्वीरें

देशभर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म भोला से महाआरती की फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे है

Ajay Devgn Maha Shivratri: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) को लेकर सुर्ख़ियो में है। अभिनेता भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं और उनकी फिल्म का नाम भी भोला है। ऐसे में महाशिवरात्रि उनके लिए खास है। आज देशभर में शिवरात्रि का पर्व बड़ी ही सादगी से मनाया जा रहा है। इस मौके पर अजय देवगन ने अपनी फिल्म भोला से कुछ तस्वीरें शेयर कर सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। अजय ने भोला से महाआरती की कुछ तस्वीरें शेयर की है।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भोला से महाआरती की चार फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में वह महादेव की पूजा करते नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही उन्होंने बताया कि अच्छे फ्रेम के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना होता है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि, ‘कभी-कभी एक निर्देशक उस अवास्तविक, मंत्रमुग्ध कर देने वाले फ्रेम का इंतजार करता है…और एक दिन ऐसा ही होता है। उस दिन मैं बनारस में महाआरती का सीन शूट कर रहा था। मैंने एक जबरदस्त जादू महसूस की जिसे केवल महसूस किया जा सकता है और शायद ही कभी व्यक्त किया जा सकता है।’

उन्होंने आगे बताया कि, ‘उस स्थान पर लोगों की आध्यात्मिक ऊर्जा और विद्युतीय आभा सभी एक साथ एक फ्रेम में आए। जैसे ही भीड़ ने ‘हर हर महादेव’ का नारा लगाया, मुझे अपने चारों ओर दिव्य शक्ति की एक अतुलनीय शक्ति महसूस हुई। आज मैं अपनी फिल्म भोला से वह फ्रेम साझा कर रहा हूं। जादू की तलाश करें और आप इसे देखेंगे… हर हर महादेव।’ एक्टर के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स समेत फैंस प्रतिक्रिया दे रहे है। भोला के दो टीजर और फिल्म की स्टार कास्ट के पोस्टर सामने आ चुके है।

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म सस्पेंस से भरपूर थी। लोगों को फिल्म की कहानी और अजय देवगन की एक्टिंग काफी दमदार बेहद पसंद आईं। वहीं, अजय देवगन भोला के साथ एक बार फिर से धमाका करने के लिए तैयार है। भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। भोला में अजय देवगन के अलावा तब्बू, संजय मिश्रा, गजराज, विनीत कुमार सिंह और दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिका में है।

ये भी पढ़े: Vijay Deverakonda ने पूरा किया अपना वादा, 100 फैंस को भेजा मनाली ट्रिप पर

ताज़ा ख़बरें