Vijay Deverakonda ने पूरा किया अपना वादा, 100 फैंस को भेजा मनाली ट्रिप पर

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने अपने खर्च पर 100 लकी फैंस को मनाली ट्रिप पर भेजा। इस बात की जानकरी एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी है

Vijay Deverakonda FulFills Promise: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपने फैन्स के दिल की बात बखूबी जानते है। वह अपने प्रशंसकों को हमेशा खुश रखते है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वह फैन्स के लिए हमेशा कुछ न कुछ करते रहते है। अब अभिनेता ने अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने अपने खर्चे पर 100 फैंस को मनाली ट्रिप पर भेजा है। इन 100 लकी फैंस की जानकारी खुद विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने फैन्स का एक वीडियो भी शेयर किया है।

विजय देवरकोंडा बीते कुछ सालों से अपने फैंस के लिए धार्मिक तौर पर एक ट्रिप स्पॉन्सर करते रहे। इस बार उन्होंने अपने 100 फैंस को ट्रिप स्पॉन्सर की है। एक्टर ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर सभी 100 यात्रियों का नाम शेयर किया है। इन फैंस को रैंडमली चुना गया। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनके 100 फैंस फ्लाइट में बैठे नजर आ रहे है। फैंस एक्टर द्वारा शेयर किए गए वीडियो को खूब पसंद कर रहे है।

एक्टर ने 5 साल पहले ट्रिप स्पॉन्सर करने का काम शुरू किया था। इस बार एक्टर ने फैंस को ही ट्रिप का लोकेशन सिलेक्ट करने कहा था। इससे जुड़ा पोस्ट एक्टर ने 25 दिसंबर को किया था। इसके बाद उन्होंने इससे जुड़े कई पोस्ट किए थे। मनाली लोकेशन चुने जाने के बाद एक्टर ने उस जगह की फोटो शेयर की, जहां लकी फैन्स ठहरेंगे। इस ट्रिप का पूरा खर्चा विजय देवरकोंडा ने उठाया है। फैंस ने इसके लिए विजय की खूब तारीफ की है। इस ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियो फैंस सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे।

विजय देवरकोंडा ने अपने करियर में कई हिट फ़िल्में दी है। बॉलीवुड में उनकी कई फिल्मों के हिंदी रीमेक भी बने। जिसमें अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्में शामिल है। अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक को बॉलीवुड में कबीर सिंह के नाम से बनाया गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया था। फिल्म में मुख्य भूमिका शहीद कपूर ने निभाई थी। विजय देवरकोंडा ने फिल्म लाइगर बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी थी। विजय देवरकोंडा जल्द ही तेलुगु फिल्म कुशी में नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: Smriti Irani की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे Shah Rukh Khan, Ekta Kapoor ने भी दिया Newlyweds को आशीर्वाद

ताज़ा ख़बरें