एक और नयी अदाकारा Priyanka Rewri ने भोजपुरी इंडस्ट्री में दी दस्तक, कई और भाषाओ में कर चुकी है फिल्मे

साउथ, पंजाब और हरियाणा फिल्म इंडस्ट्री करने के बाद अब एक्ट्रेस प्रियंका रेवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जलवा बिखेर रही है और उनका जादू अब भोजपुरी में भी चल रहा है

New Bhojpuri Actress Priyanka Rewri: भोजपुरी फ़िल्म जगत का दायरा दिन ब दिन बढ़ रहा है अब भोजपुरी फ़िल्म जगत में यू पी, बिहार, झारखंड के अलावा दूसरे स्टेट के लोग भी भोजपुरी सिनेमा में इंटरेस्ट ले रहे इसी कड़ी में साउथ,पंजाबी और हरियाणवी दर्शको को अपनी अदाकारी से दीवाना बनाने के बाद बेहद खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका रेवारी (Priyanka Rewri) अब भोजपुरिया दर्शको के दिलो को फ़िल्म बेगुनाह से धड़काने आ रही है।


प्रियंका रेवारी से मिली जानकारी के अनुसार ये फ़िल्म बेगुनाह उनकी भोजपुरी की तीसरी फिल्म है इससे पहले साउथ की कई फिल्मे की और कई पंजाबी फिल्मे भी की साथ मे हरियाणवी फिल्मे भी की फिर पवन सिंह जी के साथ पहली भोजपुरी फ़िल्म पवन पुत्र (Pawan Putr) की और फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) जी के साथ आई मिलन की रात किया और अब रितेश पाण्डेय (Ritesh Pandey) जी के साथ बेगुनाह कर रही है।

ये भी पढ़े: दर्शकों पर चढ़ा Khesari Lal Yadav के सॉन्ग ‘बानी बड़ा कंफ्यूज’ का खुमार

यहाँ देखिये प्रियंका रेवारी का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला वीडियो सॉन्ग


उन्होंने फ़िल्म बेगुनाह के बारे में बताया कि ”रितेश पाण्डेय जी के और निर्देशक धीरु यादव जी के साथ पहली बार काम कर रही हूं बहुत अच्छा लग रहा है साथ मे काम करके ख़ासकर धीरु जी की बात करे तो बहुत ही कमाल के पर्सन है बहुत ही अच्छे निर्देशक है अच्छा डायरेक्शन है उनका और वो एक्टर को अच्छी तरह से समझते है जिससे एक्टर कंफर्ट फील करता है। इसलिए बहुत मजा आ रहा है धीरु जी और उनकी पूरी टीम के साथ काम करके”।


फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रितेश पाण्डेय,चाँदनी सिंह,प्रियंका रेवारी (New Bhojpuri Actress Priyanka Rewri),संजय पाण्डेय, महेश आचार्य,सोनू पाण्डेय और इशांत सिंह आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

ये भी पढ़े: भोजपुरी मल्टिस्टारर फिल्म ‘करिया’ की शूटिंग यूपी में शुरू, कई जाने-माने कलाकार आएँगे नजर

ताज़ा ख़बरें