दर्शकों पर चढ़ा Khesari Lal Yadav के सॉन्ग ‘बानी बड़ा कंफ्यूज’ का खुमार

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'बाप जी' का गाना 'बानी बड़ा कंफ्यूज ' को लोग काफी पसंद कर रहे है और इस गाने में खेसारी लाल और ऋतू सिंह के डांस मूव्स को काफी पसंद किया जा रहा है

Khesari Lal Yadav Latest Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने फैंस को हमेशा ही पसंद आते हैं। उनकी फिल्में हों या फिर एलबम सॉन्ग उनका कोई भी प्रॉजेक्ट ऐसा नहीं है जो लोगों के सर चढ़कर ना बोलता हो। वैसे भी खेसारी अपनी आवाज के लिए मशहूर हैं ही लेकिन अब लोग उनके डांस मूव्स के भी कायल हो गए हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Instagram) और ऋतु सिंह (Ritu Singh) की हलिया रिलीज भोजपुरी फिल्म ‘बापजी’ (Baap Ji) का सांग ‘बानी बड़ा कंफ्यूज’ (Baani Bada Confuse) जारी किया गया है।

इस सांग का ऑडियो पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जो दर्शकों के सरचढ़ कर बोल चुका है और ये ऑडियो सांग बहुत ज्यादा पॉपुलर भी हो चुका है। अब इसी सांग का वीडियो जारी किया गया है। जिसे भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

‘बानी बड़ा कंफ्यूज’ भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और अल्का झा ने मिलकर आवाज दी है। वहीं गाने के वीडियो को खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस ऋतु सिंह नजर आ रही हैं। गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘बाप जी” के निर्माता रामजी जयसवाल (गोविंदा) हैं। फिल्म के निर्देशक देव पाण्डेय हैं। फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं। फिल्म के डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर गुरजंट सिंह, एक्शन मास्टर एस मलेश, डांस मास्टर रिक्की गुप्ता, कला निर्देशक सतीश गिरी हैं। कार्यकारी निर्माता संतोष वर्मा और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, ऋतू सिंह, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि हैं।

ये भी पढ़े: भोजपुरी अदाकारा Akshara Singh पहुंची Millind Gaba की पार्टी में, वाइट शर्ट में लग रही है बेहद खूबसूरत

ताज़ा ख़बरें