Bhojpuri Actress Monalisa ने Pawan Singh इस मशहूर गाने पर Shalin Bhanot के साथ लचकाई कमर, लोग बोले चिक चिक बूम फायर

मोनालिसा आजकल एकता कपूर के मशहूर शो बेकाबू में अहम किरदार निभा रही हैं। इसी शो की शूटिंग के दौरान मिली फुर्सत के पलों में मोनालिसा ने शो के लीड एक्टर शालिन भनोट के साथ जोरदार ठुमका लगाया है

Monalisa Dances Wtih Shalin Bhanot On Lollypop Song: एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी की कई फिल्मों में दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल के साथ ठुकमे लगाए हैं। एक्ट्रेस का बोल्ड रूप दर्शकों को खूब पसंद आता था। मोनालिसा आजकल एकता कपूर के मशहूर शो बेकाबू में अहम किरदार निभा रही हैं। इसी शो की शूटिंग के दौरान मिली फुर्सत के पलों में मोनालिसा ने शो के लीड एक्टर शालिन भनोट के साथ जोरदार ठुमका लगाया है। वो भी भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के मशहूर गाने पर। बेकाबू शो की पूरी यूनिट इस गाने पर एंज्वॉय किया है।

मोनालिसा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक्टर शालिन भनोट के साथ लॉलीपाप लागेलू गाने पर जोरदार डांस का वीडियो साझा किया है। मोनालिसा ने ये वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि हैड टू कीप ओरिजिनल साउंड। क्योकि ये सेट पर हमारे पास यही वाइव है। एक बहुत लंबे शूट के बाद भी हम सभी ऊर्जावान और उत्साहित हैं। शलिन भनोज आप हमेशा की तरह बहुत ऊर्जावान हो। और ये गाना..ओह..हमेशा इस गाने पर परफॉर्म करके मजा आ जाता है।

मोनालिसा के इस पोस्ट के बाद यूजर्स की तरफ से कई तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा है कि मजा ही आ गया था। एक ने लिखा है कि प्लीज बेकाबू के बाद आप दोनों किसी रियलटी शो जैसे झलक दिखला जा या फिर खतरों के खिलाड़ी में आओ ना प्लीज। एक ने लिखा फायर है बॉस। तो एक अन्य का कहना है कि भोजपुरी की रानी। अधिकतर यूजर्स ने फायर इमोजी डाल कर अपनी भावनाओं को जाहिर किया है और इस परफॉर्मेंस को पसंद किया है।

मोनालिसा का ये शो सुपरनेचुरल पावर पर आधारित है। मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो कई वेब सीरीज में जल्द ही आने वाली हैं। फिलहाल वो बेकाबू शो में व्यस्त हैं। मोनालिसा को भोजपुरी में उनकी बोल्ड व बिंदास अदाओं के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़े: Sangram Singh Patel ने बताया कि वे क्यों Amrapali Dubey के साथ काम नहीं करना चाहते हैं?

ताज़ा ख़बरें