Salman Khan की Sultan की रिलीज के 7 साल पूरे, Anushka Sharma अपने रोल को लेकर डरी थी कि इस फिल्म में उनका क्या काम है

6 जुलाई 2016 को ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब फिल्म की रिलीज के 7 साल पूरे हो गए हैं

Salman Khan Sultan Turns 7 Years Old: फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है सलमान खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म सुल्तान। इस फिल्म में सलमान खान और अनुष्का शर्मा का एक अलग ही रेसलर वाला अंदाज़ नजर आया था। जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के जरिए लोगों को पहलवानों के जीवन से जुड़े संघर्ष को भी जानने का मौका मिला था। सलमान खान का लुक भी सुल्तान में काफी बदल गया था। पहलवान का रोल निभाने के लिए सलमान खान ने अपना वजन काफी बढ़ाया था, तो अनुष्का शर्मा भी काफी फिट नजर आई थी।

6 जुलाई 2016 को ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब फिल्म की रिलीज के 7 साल पूरे हो गए हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के बनने से पहले क्या क्या किस्से सुने और कौन सा किस्सा फिल्म के रूप में साकारा हुआ था। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर की सुल्तान के रोल के लिए पहली च्वाइस तो सलमान खान ही थी। दिक्कत थी कि सलमान खान के अपोजिट किस एक्ट्रेस को साइन किया जाए, जो इस रोल में परफेक्ट लगे। पहले खबर आई कि दीपिका पादुकोण सलमान खान के साथ इसी फिल्म से काम करने जा रही हैं। फिर दूसरी एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा,कृति सेनन और परिणीति चोपड़ा के नाम की चर्चा भी हुई, लेकिन फाइनली अनुष्का शर्मा ने इस चैलेंज को स्वीकार किया था।

हालाकि अनुष्का पहले सलमान खान की इस फिल्म में काम करने से डरी हुई थी। वो सोच रही थी कि सलमान खान की फिल्म में उनका क्या काम है। पर बॉलीवुड हंगामा को दिए अपने एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया था कि अली अब्बास जफर ने जब फिल्म में उनके किरदार का नैरेशन सुनाया। तो वो उससे बहुत इंप्रेस हुई। कहानी में जैसे इमोशन का उतार चढ़ाव था। वो अनुष्का के दिल को छू गया। अनुष्का ने कड़ी ट्रेनिंग लेकर अपने इस रोल को जब परदे पर जीवंत किया, तो हर कोई देखता ही रह गया। सलमान खान ने भी घंटों की ट्रेनिंग के बाद सुल्तान के रोल को जीवंत किया, जो उनके करियर का सबसे बेस्ट रोल है।

सलमान खान के कोच की भूमिका इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने निभाई थी। पर शुरू में ये रोल संजय दत्त के पास गया था, लेकिन कुछ व्यस्तता की वजह से संजू बाबा ने इस रोल को करने से इनकार कर दिया था। इस फिल्म की शूटिंग के वक्त शाहरूख खान भी सेट पर पहुंचे गए थे। जिसको फिल्म में रखा भी गया है। फिल्म में अपनी भूमिका के पीछे मेहनत को लेकर सलमान खान ने फिर ऐसा बयान दे दिया था। जिससे उनकी काफी आलोचना हुई थी। उन्होने कहा था कि फिल्म की शूटिंग के बाद उनकी हालत ऐसी हो जाती थी कि जैसे रेप पीडिता महिला की होती है। सलमान खान के इस बयान पर मचे हंगामे के बाद पिता सलीम खान ने मैदान में उतर कर स्थिति को तब संभाला था।

ये भी पढ़े: Rishi Kapoor नहीं चाहते थे कि Ranbir Kapoor 26 साल की उम्र से पहले करें अपना Bollywood Debut, हैरान करने वाली है वजह

ताज़ा ख़बरें