जब Deepika को देख बहक गए थे Ranveer, डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी करते रहे थे Kiss…

सुपरहिट गाने 'अंग लगा दे रे…' की शूटिंग के दौरान रणवीर-दीपिका इतने बहक गए थे कि, डायरेक्टर के कट बोलने के बावजूद भी एक-दूसरे को 'किस' करते रहे थे।

सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी है। फैंस इस जोड़ी को एक साथ काफी पसंद करते हैं। जहां इस जोड़ी ने फिल्मों की दुनिया में तहलका मचा दिया तो वही रियल लाइफ में भी इस जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। बता दें, जब रणवीर और दीपिका ने शादी की थी तो हर कोई चौंक गया था। उनकी प्रेम कहानी कब शुरू हुई और कब शादी तक पहुंच गई लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जिसके बाद यह कपल बुरी तरह ट्रोल हो गया था। तो आईए जानते हैं क्या है पूरा मांजरा?

‘रामलीला’ के दौरान बढ़ी नजदीकियां
दरअसल, बात उस दौरान की है जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ में काम किया था। यह वही फिल्म है जिसकी शूटिंग के दौरान रणवीर और दीपिका एक-दूसरे के नजदीक आए थे और इनका इश्क परवान चढ़ा था। बता दें, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला’ यानी की रामलीला में रणवीर और दीपिका पादुकोण के बीच काफी रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए थे। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी इतनी हिट हुई थी कि लोगों ने फिर इन्हें ऑफस्क्रीन भी काफी पसंद किया।

गाने के दौरान बहके एक्टर
इसी फिल्म से जुड़ा एक सीन उन दिनों काफी सुर्खियों में रहा था। दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया गया था। फिल्म के सुपरहिट गाने ‘अंग लगा दे रे…’ की शूटिंग के दौरान रणवीर-दीपिका इतने बहक गए थे कि, डायरेक्टर के कट बोलने के बावजूद भी एक दूसरे को ‘किस’ करते रहे थे। ये किस्सा काफी वायरल हुआ था और लोगों ने इनका मजाक उड़ाया था। हालांकि इसके बाद हर किसी को यह भनक लग गई थी कि दीपिका और रणवीर सिंह एक दूसरे के इश्क में है। इसके बाद इन्हें कई बार एक-दूजे के साथ देखा और फिर साल 2018 में इन्होंने शादी रचा ली। दीपिका और रणवीर ने एक साथ ‘बाजीराव मस्तानी’ और फिल्म ’83’ में भी काम किया है।

कपल का वर्कफ़्रंट
बात करें कपल के वर्कफ़्रंट के बारे में तो दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आ रही है जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ दिखाई दे रही है। वही रणवीर सिंह को आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ‘में देखा गया था जिसमें उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फिलहाल दोनों ही अपने नए-नए प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त है।

ये भी पढ़ें: ‘लाहौर 1947’ से Box Office पर ‘गदर’ मचाएंगे Sunny Deol, सालों बाद Preity Zinta संग New फिल्म का ऐलान!

ताज़ा ख़बरें