रणबीर से अलग होते ही नर्क बन गई थीं Deepika की जिंदगी, फिर Ranveer ने बनाया अपने ‘दिल की रानी’, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?

रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में इटली में शादी रचाई। रणवीर अपनी पत्नी दीपिका से बहुत प्यार करते हैं। अब 6 साल बाद कपल माता-पिता बनने वाले हैं।

जिससे नजरे मिलनी होती है मिल ही जाती है..जिससे रिश्ता बनना होता है उनसे बन ही जाता है.. लेकिन यह रिश्ता कब तक टिकेगा इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता? जी हां.. बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई प्रेम कहानी है जो शुरू तो हुई लेकिन शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाई। आज जब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अधूरी प्रेम कहानी का जिक्र होता है तो इसमें जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी का नाम जरूर सामने आता है। रणवीर सिंह से पहले दीपिका रणबीर कपूर पर फिदा थीं। दोनों का रिश्ता इतना पक्का था कि शादी के मुकाम तक पहुंचने वाला था लेकिन अचानक मानो इन दोनों के बीच कुछ ऐसा हो गया कि यह हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए। तो चलिए आज जानते हैं रणबीर कपूर और दीपिका की प्रेम कहानी के बारे में। साथ ही कैसे फिर रणवीर सिंह दीपिका की जिंदगी में आए?

मेकअप मैन ने करवाई थी पहली मुलाकात
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात मेकअप मैन के माध्यम से हुई थी। दरअसल, हुआ यूं था कि जिस दिन रणबीर कपूर की फिल्म ‘सांवरिया’ रिलीज हुई उसी दिन दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ भी रिलीज हुई थी। ऐसे में यहां पर यह दोनों एक दूसरे से मिले और फिर इनकी दोस्ती शुरू हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। वही फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ के दौरान उनके बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थी।

ऐसे में रणबीर के प्यार में पागल दीपिका ने अपनी गर्दन के पीछे एक्टर के नाम का टैटू भी बनवा लिया था। यहां से लोगों को भी भनक लग गई थी कि रणबीर और दीपिका एक दूसरे के इश्क में है, क्योंकि अक्सर इनकी खूबसूरत तस्वीर वायरल होती रहती थी। लेकिन साल 2010 में वह समय आया जब रणबीर और दीपिका अचानक एक दूसरे से अलग हो गए। इनके ब्रेकअप से फैंस को भी बड़ा झटका लगा था। दोनों के अलग होने की वजह बताई जाती है कि रणबीर कपूर ने दीपिका से चीटिंग की थी।

रणबीर ने दीपिका को दिया धोखा
यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था कि, “मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ा था। और यही वो समय था जब मैंने सारे इमोशन भुलाकर अलग होने का फैसला लिया था। जब मैं रिलेशनशिप में थी, तब मुझे कई लोगों ने कहा था कि वो तुम्हें धोखा दे रहा है। मैं खुद भी इस बात को जानती थी, लेकिन उसने ब्रेकअप न करने की रिक्वेस्ट की तो मैंने दूसरा मौका दिया था, लेकिन शायद यह मेरी भूल थी।” हैरानी वाली बात यह है कि खुद रणबीर कपूर ने भी यह कबूल किया था कि एक समय पर उन्होंने दीपिका से चीटिंग की थी।

ब्रेकअप के बाद झेला डिप्रेशन
रणबीर से धोखा खाने के बाद दीपिका पूरी तरह से डिप्रेशन में चली गई थी। उन्होंने रो-रो कर अपने दिन रात गुजारे। इस बात का खुलासा उन्होंने KBC में किया था। इसके बाद दीपिका की मुलाकात रणवीर सिंह से हुई। इन दोनों ने फ़िल्म ‘रामलीला’ में काम किया और यहीं से उनकी प्रेम कहानी परवान चढ़ी। रणवीर सिंह अक्सर दीपिका से अपने प्रेम को जाहिर करते रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक समय पर रणवीर ने दीपिका को अपने घर की लक्ष्मी भी बताया है। रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में इटली में शादी रचाई। बता दें रणवीर अपनी पत्नी दीपिका से बहुत प्यार करते हैं। अब 6 साल बाद कपल माता-पिता बनने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Good News! माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका-रणवीर सिंह, चंद मिनट में लगा बधाइयों का तांता!

ताज़ा ख़बरें