Good News! माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका-रणवीर सिंह, चंद मिनट में लगा बधाइयों का तांता!

बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सुपरस्टार रणवीर सिंह के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने माता-पिता बनने की खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी जिसके बाद फैंस के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। इतना ही नहीं बल्कि चंद मिनट में दीपिका और रणवीर सिंह को बधाइयों का तांता लग गया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी अनाउंस पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस के बीच उत्साह
गौरतलब है कि, काफी लंबे समय से दीपिका पादुकोण अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में थी। कई बार दीपिका अपना बेबी बंप भी छुपाते हुए नजर आई थी। हालाँकि उनकी चोरी फैंस ने आसानी से पकड़ ली थी और कई लोगों ने पहले ही यह अनाउंस कर दिया था कि दीपिका मां बनने वाली है। हालांकि दीपिका की तरफ से इस पर आधारित घोषणा नहीं मिली थी।

लेकिन अब तो दीपिका और रणवीर सिंह ने भी यह गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ शेयर कर दी है जिसके बाद फैंस लगातार उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें दीपिका सितंबर में अपने बच्चे को जन्म देगी। रिपोर्ट की माने तो दीपिका 2 महीने पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी लेकिन उन्होंने अब इसका खुलासा किया।

रामलीला के सेट से शुरू हुआ था प्रेम
बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों ने इटली में भव्य शादी की थी जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए थे। वही बात की जाए इनकी प्रेम कहानी के बारे में तो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ की शूटिंग के दौरान यह दोनों एक दूसरे के नजदीक आए थे। यहीं से इनके प्रेम की शुरुआत हुई और फिर ये दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। कपल इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी है जिन्हें फैंस एक साथ देखना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: 2 बच्चों के बाप होते हुए भी कैसे Kiran Rao के इश्क में पड़ गए थे Aamir Khan? किरण को देखते ही भूल गए थे पहली पत्नी!

ताज़ा ख़बरें