देसी गर्ल Priyanka Chopra का पहली बार छलका दर्द, इस वजह से छोड़ा Bollywood

देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पहली बार बॉलीवुड छोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाल ही के दिए एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया है

Priyanka Chopra On Bollywood: देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पहली बार बॉलीवुड छोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाल ही के दिए एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया है। प्रियंका की माने तो उन्होने मजबूरी में बॉलीवुड़ छोड़ने का फैसला किया था। क्योंकि उन्हे उनके मुताबिक फिल्में नहीं मिल रही थी और वो बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स से परेशान हो चुकी थी। प्रियंका चोपड़ा के पास आज हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजक्ट हैं और उन्हे धीरे धीरे वहां पहचान मिल रही है। प्रियंका के हॉलीवुड में जाने के फैसले से कई लोग हैरान थे और उनसे इस पर जवाब भी मांगा था। अब प्रियंका ने पहली बार इस पर जवाब दिया है।

प्रियंका के मुताबिक जब वो 2010-11 में फिल्म सात खून माफ की शूटिंग कर रही थी, तब उन्हे देसी हिट्स की अंजुला आचार्या ने फोन करके पूछा था कि क्या आप हॉलीवुड में म्यूजिक वीडियो करने की इच्छुक हैं। प्रियंका ने इसे स्वीकार कर लिया क्योंकि इससे विश्व के अलग अलग हिस्सों में जाने का मौका मिल रहा था और वो कुछ अलग करना चाह रही थी, ऐसे में उन्हे एक ब्रेक की तलाश थी। प्रियंका अपने इस अनोखे ब्रेक से खुश थी क्योंकि वो अमेरिका जा रही थी। इसके बाद प्रियंका ने कई बड़े दिग्गजों के साथ म्यूजिक वीडियोज किए, लेकिन इसमें उतनी कामयाबी नहीं मिल पाई। जितना कि वो सोच रही थी।

म्यूजिक वीडियोज में मिली असफलता के बाद उन्हे मशवरा दिया गया कि उन्हे अमेरिका में रहकर ही एक्टिंग में कुछ करना चाहिए। इसके बाद वो अमेरिका में रहकर काम की तलाश करने लगी और इसमें उन्हे कामयाबी मिली। एबीसी के सुपरहिट शो क्वांटिको का वो हिस्सीा बनी और फिर धीरे धीरे हॉलीवुड का सफर शुरू हो गया। प्रियंका ने फिर बेवॉच,मैट्रिक्स और द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में की।

प्रियंका ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि वो बॉलीवुड में मनचाहा काम नहीं पा रही थी। उन्हे एक कोने में ढकेल दिया गया था। वो कुछ की जी हुजूरी और ग्रुपों में रह रहकर तंग आ चुकी थी। इसलिए उन्होने बॉलीवुड को छोड़ने का मन बना लिया था।

ये भी पढ़े: जब Akshaye Khanna ने कहा था कि एक्टर का मतलब केवल SRK तो नहीं होता है

ताज़ा ख़बरें