Alia Bhatt ने साड़ी में नंगे पैर Naatu Naatu Song पर लगाए जमकर ठुमके, वीडियो वायरल

आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म गंगूबाई वाले अंदाज़ में मंच पर शिरकत की और ढोलिड़ा के जरिए दमदार एंट्री मारी। बाद में तो नाटू नाटू गाने पर डांस करके आलिया ने गदर मचा दिया

Alia Bhatt Dances On Naatu Naatu: हाल ही में अपने प्राइवेट फोटो लीक से विवादों में आई एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा अपने क्यूट अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। आलिया वैसे अवार्ड समारोह जैसे इवेंट में कम ही नजर आती हैं, लेकिन जब वो आती हैं, तो पूरा एनर्जी के साथ परफॉर्मेसेस भी देती हैं। आलिया भट्ट का एक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आलिया सुनहरी रंग की सफेद साड़ी में नंगे पैर स्टेज पर थिकरते नजर आ रही हैं। उनकी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू पर आलिया ने अभिनेता आयुषमान खुराना के साथ डांस कर सभी का दिल जीत लिया।

इससे पहले आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म गंगूबाई वाले अंदाज़ में मंच पर शिरकत की और ढोलिड़ा के जरिए दमदार एंट्री मारी। बाद में तो नाटू नाटू गाने पर डांस करके आलिया ने गदर मचा दिया। इस परफॉर्मेंस में आलिया,आयुषमान खुराना के साथ उनके भाई अपारशक्ति खुराना भी नजर आए।

अवार्ड शो का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होकर धमाल मचा रहा है। इससे पहले आलिया ने इस अवार्ड समारोह में हल्के ग्रीन कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में शिरकत की थी। आलिया अपने इस लुक में ग्लैमरस लग रही थी। आलिया के इस लुक और उनकी प्यारी सी स्माइल पर फैन्स फिदा हो गए थे।

सोशल मीडिया पर यूजर्स आलिया भट्ट के इस धांसू परफॉर्मेंस पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ने तो मजाकिया अंदाज़ में ये भी कह दिया कि आलिया का ये डांस परफॉर्मेंस कंगना के पूरे करियर के बराबर है। आपको बता दे कि कंगना आए दिन आलिया और रणबीर कपूर पर नेपोटिज्म के नाम पर निशाना साधती रहती है। इतनी ही नहीं आलिया के डांस में उनकी एनर्जी लेवल पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि ये फीमेल रणवीर सिंह जैसा है। बात अगर आलिया के वर्कफ्रंट की करें तो आलिया के पास कई बड़े प्रोजक्ट हैं और वो अपने करियर के पीक पर हैं। आलिया हाल ही में मां बनी है और उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान है।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar ने ली Selfiee के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी, बोले 100 फीसदी मेरी ग़लती

ताज़ा ख़बरें