Salman Khan को Lawrence Bishnoi गैंग की धमकी, Mumbai Police ने बढ़ाई सुरक्षा

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता की सुरक्षा को और बढ़ा दिया है

Salman Khan Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान को इसबार फिर से लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से खतरनाक धमकी मिली है। इसबार लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने सलमान खान को ईमेल से जान से मारने की धमकी दी है। एएनआई के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने बीते शनिवार सलमान खान की टीम मेंबर के एक सदस्य को ईमेल कर अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी हैं। 

इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने  सलमान खान की सुरक्षा को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। बांद्रा पुलिस ने इस धमकी के खिलाफ केस भी रजिस्टर कर लिया है। बता दें कि, लॉरेंस बिश्नोई की इस साल सलमान खान को यह दूसरी धमकी है। लॉरेंस ने हाल ही में दिए एबीपी न्यूज चैनल को एक इंटरव्यू में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

 इस इंटरव्यू में लॉरेंस ने कहा था कि सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगना चाहिए। अगर वे माफी नहीं मांगते है, तो अंजाम बुरा होगा। लॉरेंस ने कहा था कि, ‘’काले हिरण को मारने के मामले में सलमान खान को हमारे बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए, वर्ना अंजाम बुरा होगा।’’ इस दौरान लॉरेंस ने यह भी कहा था कि, ‘’उन्हें सलमान खान को लेकर बचपन से ही काफी गुस्सा भरा है।’’

आपको बता दें कि, लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान को धमकी देना कोई नई बात नहीं है। धमकी देना का यह सिलसिला साल 2018 में शुरू हुआ था। साल 2018 में लॉरेंस ने पहली बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद साल 2022 में लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने सलमान खान के पिता सलीम खान को एक चिट्ठी भेजकर, जान से मारने की धमकी दी थी। इस दौरान ने सलमान खान ने गन के लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने  उन्हें गन रखने की मंजूरी भी दे दी थी। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने भी अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें, तो सलमान खान को आखिरी बार फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ कैमियो करते हुए नजर आए थे। वे फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘टाइगर 3’ में नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें:Tarla Dalal के बाद बनेगी Sanjeev Kapoor की बायोपिक, Akshay kumar निभाएंगे लीड रोल

ताज़ा ख़बरें